फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Officers should keep information about sensitive activities by contacting the revelers.

Jind News: मौजिज लोगों से संपर्क कर संवेदनशील गतिविधियों की जानकारी रखें अधिकारी

Sat, 18 May 2024 01:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 18 May 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
Officers should keep information about sensitive activities by contacting the revelers.
17जेएनडी23-सभागार में एआरओ और पुलिस अधिकारियों की बैठक लेते डीसी मोहम्मद इमरान रजा। स्रोत प्रशा
जींद। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी मोहम्मद इमरान रजा की अध्यक्षता में शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में जिले के सभी विधानसभा क्षेत्र के एआरओ और पुलिस अधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में लोकसभा चुनाव को संपन्न करवाने को लेकर अब तक किए गए कार्यों की समीक्षा की गई। इस दौरान एसपी सुमित कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि लोकसभा चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न करवाने के लिए सभी एआरओ और पुलिस अधिकारी आपसी सामंजस्य के साथ कार्य करें। जिले में विभिन्न स्थानों पर लगाए गए नाकों पर पूरी सतर्कता बरतें और संदिग्ध वाहनों की गहनता से तलाशी लें। जिले में कहीं से भी कोई आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति प्रवेश न कर पाए। यदि किसी वाहन में अवैध रूप से शराब या अन्य मादक पदार्थ मिलता है तो उसे तुरंत जब्त कर संंबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि जिन लाइसेंसधारी हथियारधारकों ने अपने हथियार जमा नहीं करवाए हैं, उनको नोटिस जारी किए जाएंगे। यदि नोटिस मिलने पर भी वे हथियार को जमा नहीं करवाते हैं तो उनका लाइसेंस रद्द किया जाएगा। एसपी सुमित कुमार ने कहा कि संबंधित अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में संवेदनशील बूथों पर संयुक्त रूप से निरीक्षण करें और मौजिज लोगों से संपर्क कर किसी भी प्रकार की संभावित संवेदनशील गतिविधियों के बारे में जानकारी रखें। उन्होंने निर्देश दिए कि मतदान केंद्रों में अनधिकृत व्यक्ति प्रवेश न करने पाए। इसके साथ ही मतदान कर चुके व्यक्ति को तुरंत मतदान केंद्र से बाहर जाने के लिए कहें। मतदान केंद्र से 200 मीटर की परिधि के अंदर किसी भी राजनैतिक दल की सहायता स्टॉल न लगे। इसके साथ-साथ वाहनों को मतदान केंद्र तक आने से रोकने के लिए उचित दूरी पर बेरिकेडिंग की जाए। इस अवसर पर एडीसी डॉ. हरीश वशिष्ठ, जींद के एसडीएम राकेश सैनी, नरवाना एसडीएम अनिल दून, सफीदों के एसडीएम मनीष फोगाट, उचाना एसडीएम गुलजार मलिक, नगराधीश नमिता कुमारी, चुनाव कार्यालय के नायब तहसीलदार प्रदीप सरोहा मौजूद रहे।

17जेएनडी23-सभागार में एआरओ और पुलिस अधिकारियों की बैठक लेते डीसी मोहम्मद इमरान रजा। स्रोत प्रशा

17जेएनडी23-सभागार में एआरओ और पुलिस अधिकारियों की बैठक लेते डीसी मोहम्मद इमरान रजा। स्रोत प्रशा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed