{"_id":"67952c43158ee3362609ca09","slug":"officers-and-employees-who-did-better-work-in-elections-honored-jind-news-c-199-1-sroh1009-129008-2025-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: चुनाव में बेहतर काम करने वाले अधिकारी व कर्मचारी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: चुनाव में बेहतर काम करने वाले अधिकारी व कर्मचारी सम्मानित
विज्ञापन
25जेएनडी19: कार्यक्रम में प्रतियोगिताओं में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए। संवाद
जींद। राजकीय महिला कॉलेज में शनिवार को उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं नगराधीश डॉ. आशीष देशवाल की अध्यक्षता में 15वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। इसमें मुख्यातिथि के तौर पर एसडीएम सत्यवान मान ने शिरकत कर मतदान के महत्व को बताया और मतदान के दौरान बेहतर कार्य करने वाले कर्मियों को सम्मानित किया।
एसडीएम सत्यवान मान व उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष देशवाल ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य चुनाव प्रक्रिया को समावेशी, सुलभ और भागीदारी पूर्ण बनाना है। महिलाओं, दिव्यांगजनों, वृद्धों और अल्पसंख्यकों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन पूरी निष्ठा से कार्य कर रहा है। दिव्यांगजनों के लिए रैंप, ब्रेल मतपत्र और सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जाते हैं। हम सबके लिए गर्व की बात है कि हम एक लोकतांत्रिक देश के नागरिक हैं। हमारा वोट ही हमारा भविष्य तय करता है। लोकतंत्र तभी मजबूत होगा, जब हर नागरिक अपने मताधिकार का सही उपयोग करेगा।
उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नागरिकों, विशेष रूप से युवाओं को मतदान के महत्व के प्रति जागरूक करना और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उनकी भागीदारी को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम के दौरान छात्रों द्वारा मतदान जागरूकता पर आधारित नृत्य, कविता और भाषण प्रस्तुत किए गए। इसके अलावा चुनाव प्रक्रिया के दौरान मतदान से संबंधित विषयों पर आयोजित क्विज, पेंटिंग, गायन और निबंध लेखन प्रतियोगिताओं में विजेता छात्रों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य सत्यवान मलिक, प्राचार्य जय नारायण, डॉ. हिमांशु गर्ग, डॉ. सीमा मलिक, रंगकर्मी डॉ. रमेश भनवाला मौजूद रहे।
विज्ञापन
बाक्स
यह अधिकारी व कर्मचारी हुए सम्मानित
चुनाव के दौरान बेहतर कार्य करने पर निर्वाचन उप तहसीलदार प्रदीप, सहायक कपिल देव, निर्वाचन कानूनगो दीपांशु, नरेश निर्वाचन कानूनगो, राजेंद्र निर्वाचन कानूनगो, बलवान निर्वाचन कानूनगो, सुनील निर्वाचन कानूनगो, राकेश बत्रा जूनियर प्रोग्रामर, सुरेंद्र कुमार जिला डाटा एंट्री ऑपरेटर, क्लर्क दिव्या, कविता, सोनिया, अमित, स्नेहा, कुश, सेवादार राजेश कुमार, बलजिंद्र, राधेश्याम चौकीदार सम्मानित हुए।
दूसरे विभागों से डॉ. सुरजमल मास्टर ट्रेनर, रमेश चंद्र, नवीन चंद, ताराचंद, सुनील दत कंप्यूटर इस्पेक्टर, अशोक जेबीटी, जोगेंद्र पीटीआई, सतीश जेबीटी, सतीश स्टेनो एसडीएम ऑफिस सफीदों, उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजकुमार डीआरओ, संदीप भारद्वाज डीडीपीओ, सुषमा डीआईओ, पुलिस विभाग से पवन कुमार हैड कांस्टेबल, परमजीत हैड कांस्टेबल, विजय हैड कांस्टेबल, संजय कांस्टेबल सम्मानित हुए।