{"_id":"668b106287c51290f3011f74","slug":"obc-hearing-is-being-held-in-the-state-today-earlier-they-were-deprived-of-their-rights-suman-saini-jind-news-c-199-1-sroh1007-119637-2024-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओबीसी की आज प्रदेश में हो रही सुनवाई, पहले अधिकारों से होते थे वंचित : सुमन सैनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओबीसी की आज प्रदेश में हो रही सुनवाई, पहले अधिकारों से होते थे वंचित : सुमन सैनी
Mon, 08 Jul 2024 03:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 08 Jul 2024 03:32 AM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम में सीएम नायब सैनी की धर्मपत्नी सुमन सैनी मंच पर मौजूद। संवाद
जींद। ओबीसी समाज ने शहर के एक निजी होटल में मुख्यमंत्री नायब सैनी की धर्मपत्नी सुमन सैनी का सम्मान समारोह किया। यह सम्मान समारोह क्रीमीलेयर की आय सीमा छह लाख से बढ़ाकर आठ लाख करने पर किया गया। इसमें ओबीसी समाज के सैकड़ों लोगों ने शिरक्त कर सुमन सैनी का आभार जताया।
इसमें सुमन सैनी ने कहा कि प्रदेश में ओबीसी समाज की क्रीमी लेयर की पुरानी मांग थी। अब इससे लाखों लोगों को लाभ मिलेगा। क्रीमीलेयर की आय सीमा को 6 लाख रुपये से बढ़ाकर 8 लाख करना नायब सरकार की पिछड़ा वर्ग को नायब सौगात है। उन्होंने कहा कि पिछड़ा वर्ग की वर्षों पुरानी मांगों को मुख्यमंत्री नायब सैनी ने 23 जून को मंजूर कर ओबीसी वर्ग का दिल जीतने का काम किया है। मुख्यमंत्री ने जहां क्रीमीलेयर की आय सीमा बढ़ाई, वहीं विशेष भर्ती अभियान द्वारा ओबीसी श्रेणी की रिक्त पड़ी सीटों को प्राथमिकता के आधार पर भरने की घोषणा की है। ओबीसी वर्ग के छात्रों को 12 हजार से 20 हजार रुपये की छात्रवृति देने की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि राज्य की अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग की धर्मशालाओं के सुंदरणीकरण एवं नवीनीकरण के लिए 100 करोड़ रुपये आवंटित कर सबका साथ सबका विकास के नारे को सार्थक किया है। इस अवसर पर पांचाल समाज, कुम्हार समाज व जांगड़ा समाज के लोगों ने भाग लिया। इस दौरान नगर परिषद चेयरमैन अनुराधा सैनी, जवाहर सैनी, राजेश सैनी बनियाखेड़ा मौजूद रहे।