फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Nursing officer expressed protest against taking additional work

Jind News: अतिरिक्त कार्य लेने पर नर्सिंग ऑफिसर ने जताया विरोध

Thu, 11 Jan 2024 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 11 Jan 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
Nursing officer expressed protest against taking additional work
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। नागरिक अस्पताल में कार्यरत नर्सिंग ऑफिसर ने मूल ड्यूटी के अलावा अतिरिक्त कार्य लेने का विरोध किया है। उनका कहना है कि उनकी मूल ड्यूटी अस्पताल में दाखिल मरीज की देखभाल करना है लेकिन उनसे रजिस्ट्रेशन से लेकर कंप्यूटर में डाटा फीड करने का कार्य भी करवाया जाता है, जोकि गलत है। अगर अतिरिक्त ड्यूटी नहीं हटाई गई तो वह आंदोलन करने पर मजबूर होंगी।
नर्सिंग ऑफिसर एसोसिएशन की जिला प्रधान शारदा देवी, किरन, सोनिया, प्रिया, ज्योति, वीनू, सुनील कुमार, रेखा, मनजीत, राजबाला, रेनू, कीर्ति ने कहा कि अस्पताल में जो भी मरीज आता है, उसका तुरंत इलाज करना तथा चिकित्सक के बताए अनुसार उसे दवाइयां या इंजेक्शन देना नर्सिंग ऑफिसर का काम होता है। इसके अलावा अस्पताल में दाखिल मरीजों को सुबह, शाम व दोपहर के समय दवाइयां या अन्य स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना भी नर्सिंग ऑफिसर का काम होता है। अस्पताल प्रशासन उनसे इस काम के अलावा रजिस्ट्रेशन, एमआरडी, हेपेटाइटिस-सी के अलावा कंप्यूटर में डाटा फीड करवाने का काम भी लेता है, जोकि गलत है। इन अन्य कार्यों के कारण नर्सिंग ऑफिसर मानसिक रूप से परेशान रहती हैं। उन्होंने कहा कि इस कार्य के लिए अन्य कर्मचारी मौजूद हैं। यदि उनकी ड्यूटी अन्य कार्यों में लगाई गई तो वह आंदोलन करने पर मजबूर होंगी।
विज्ञापन

बॉक्स
नर्सिंग ऑफिसर से जो कार्य लिए जाते हैं, वह सभी अस्पताल के ही कार्य होते हैं। कई बार कर्मचारियों की कमी के कारण कुछ अन्य कार्य भी करवा लिए जाते हैं, जो जनहित में ही होते हैं। उनका मूल कार्य मरीजों की देखभाल करना है, जो प्रभावित नहीं होने दिया जाता। -डॉ. जितेंद्र कादियान, प्रधान चिकित्सा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed