फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Number of cured people in the district instead of continuously growing infected

जिले में लगातार बढ़ रही संक्रमितों की बजाय ठीक होने वालों की संख्या

Fri, 28 May 2021 11:40 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Number of cured people in the district instead of continuously growing infected
जिले में लगाकर कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा घट रहा है। जितने लोग प्रतिदिन संक्रमित हो रहे हैं, उससे ठीक होने वालों की संख्या अधिक है। शुक्रवार को 110 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जबकि 134 लोगों ने शुक्रवार को कोरोना को मात दी है। शुक्रवार को चार लोगों की मौत कोरोना की वजह से हो गई। जिले में एक्टिव केसों की संख्या भी लगातार घट रही है। इस समय 849 एक्टिव केस हैं, जोकि बड़ी राहत की बात है। 14 मई को जिले में एक्टिव केसों की संख्या 2980 थी, जो अब धीरे-धीरे कम हो रही है।
विज्ञापन

कोरोना नोडल अधिकारी डॉ. पालेराम कटारिया ने बताया कि शुक्रवार को बरौदा गांव निवासी 64 वर्षीय व्यक्ति, किनाना गांव निवासी 76 वर्षीय व्यक्ति, गांव गढ़वाली निवासी 70 वर्षीय महिला तथा जलालपुर कलां निवासी 62 वर्षीय महिला की मौत हो गई। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग को 895 लोगों की रिपोर्ट मिली। इनमें से 110 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब तक 20620 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 19291 लोग ठीक हो चुके हैं। जबकि 480 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग अब तक 247012 लोगों के सैंपल ले चुका है। शुक्रवार को भी 851 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। विभिन्न अस्पतालों में अब भी 152 लोग उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन

20 मरीजों का आईसीयू में हो रहा उपचार
एसएमओ डॉ. गोपाल गोयल ने बताया कि नागरिक अस्पताल में फिलहाल 78 मरीज उपचाराधीन हैं। इनमें से 21 पुरानी बिल्डिंग के प्रथम तल तथा 22 मरीज द्वितीय तल पर स्थित आइसोलेशन वार्ड में दाखिल हैं। इसके लिए नई बिल्डिंग में 34 लोग दाखिल हैं। इमरजेंसी वार्ड में एक मरीज दाखिल है। शुक्रवार को एक नए मरीज को दाखिल किया गया। जबकि एक ही मरीज को अस्पताल से छुट्टी मिली। 20 मरीज आईसीयू में दाखिल हैं। दो मरीजों को शुक्रवार को रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धीरे-धीरे कोरोना मामले में हालात सुधर रहे हैं। लोगों को लगातार सावधानी बरतने की जरूरत है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी दिन-रात पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से अपना कार्य कर रहे हैं। लोगों को भी स्वास्थ्य विभाग का सहयोग करना चाहिए। -डॉ. मनजीत सिंह, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed