फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Number of complaints coming to Samadhan Camp started increasing

Jind News: बढ़ने लगी समाधान शिविर में आने वाली शिकायतों की संख्या

Wed, 12 Jun 2024 03:26 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2024 03:26 AM IST
विज्ञापन
Number of complaints coming to Samadhan Camp started increasing
11जेएनडी21 : समाधान ​शिविर के बाहर लोगों की ​शिकायतों को पंजीकृत करने के लिए लगाए गए हेल्प डेस्
जींद। प्रशासन द्वारा लगाए जा समाधान शिविर का लोग जमकर लाभ उठा रहे हैं। समाधान शिविर के दूसरे दिन ही शिकायतों की संख्या बढ़ गई। पहले दिन 65 शिकायतें आई जबकि दूसरे दिन 80 लोग अपनी शिकायत लेकर अधिकारियों के सामने पहुंचे। इनमें से अधिकतर परिवार पहचान पत्र से संबंधित शिकायतें थी। समाधान शिविर लगने से लोगों को इधर-उधर कार्यालयों के चक्कर काटने से छुटकारा मिल गया है, इसलिए शिकायतों की संख्या भी बढ़ गई है।
विज्ञापन

लघु सचिवालय सभागार के बाहर समस्याओं के पंजीकरण के लिए हेल्प डेस्क लगाए गए हैं, जहां पर उनका पंजीकरण किया गया। डीसी ने एक-एक कर सभी लोगों की समस्याओं को सुना। उन्होंने उसी दौरान समस्याओं के आवेदनों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंपा। डीसी ने कहा कि समाधान शिविर सरकार का बहुत ही महत्वाकांक्षी कदम है। लघु सचिवालय स्थित सभागार में प्रतिदिन समाधान शिविर लगाया जाएगा, जिसमें सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे। जिला मुख्यालय के साथ-साथ प्रतिदिन उपमंडल स्तर पर एसडीएम कार्यालय में भी समाधान शिविर का आयोजन के लिए जरूरी निर्देश दिए जा चुके हैं और वहां पर शिविर के आयोजन के साथ समस्या सुनना शुरु कर दिया है।
विज्ञापन

लोगों को कोई परेशानी न हो - डीसी
डीसी ने कहा कि समाधान शिविर में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी दी जाएगी, उनकी सुविधा के लिए हेल्प डेस्क लगवाए गए हैं। समाधान शिविर में वृद्धावस्था पेंशन, राशन कार्ड बनवाने, लाल डोरा से संबंधित, आधार कार्ड में नाम परिवर्तन, अवैध कब्जा हटवाने, प्रोपर्टी आईडी से संबंधित समस्याएं सामने आई। इस मौके एसपी सुमित कुमार, एडीसी डॉ हरीश वशिष्ठ, डीएमसी वीरेंद्र सहरावत, जिला परिषद सीईओ डॉ. किरण सिंह, सीटीएम नमिता कुमारी, डीआरओ राज कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed