फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   NSUI submits memorandum to Vice Chancellor demanding establishment of Paramedical College in CRSU

Jind News: सीआरएसयू में पैरामेडिकल कॉलेज स्थापित करने की मांग, एनएसयूआई ने कुलपति को सौंपा ज्ञापन

Wed, 26 Aug 2026 11:49 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
NSUI submits memorandum to Vice Chancellor demanding establishment of Paramedical College in CRSU
26जेएनडी11: पैरामेडिकल कॉलेज को सीआरएसयू में बनवाने की मांग को लेकर कुलपति को ज्ञापन सौंपते हुए
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में पैरामेडिकल कॉलेज स्थापित करने की मांग को लेकर एनएसयूआई ने विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. राम पाल सैनी को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने हरियाणा सरकार की ओर से सेक्टर-आठ में प्रस्तावित पैरामेडिकल कॉलेज को अलग स्थान पर स्थापित करने के बजाय सीआरएसयू परिसर में स्थापित करने की मांग की।
विज्ञापन

एनएसयूआई सीआरएसयू अध्यक्ष जयदीप सिंधु ने ज्ञापन में कहा कि विश्वविद्यालय परिसर में पैरामेडिकल कॉलेज स्थापित होने से विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के साथ पैरामेडिकल शिक्षा और प्रशिक्षण की सुविधाएं एक ही परिसर में मिल सकेंगी। इससे विद्यार्थियों का आवागमन का समय बचेगा और उन्हें आधुनिक प्रयोगशालाओं, शैक्षणिक संसाधनों और व्यावहारिक प्रशिक्षण का बेहतर वातावरण उपलब्ध होगा।
विज्ञापन

पैरामेडिकल कॉलेज की स्थापना से सीआरएसयू में रोजगारपरक और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों का विस्तार होगा। जींद के अलावा आसपास के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के विद्यार्थियों को स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े विभिन्न पाठ्यक्रमों में पढ़ाई का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पैरामेडिकल क्षेत्र में रोजगार की बढ़ती संभावनाओं को देखते हुए यह पहल विद्यार्थियों के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। विश्वविद्यालय प्रशासन हरियाणा सरकार और संबंधित विभाग के अधिकारियों से जल्द बातचीत शुरू करे और पैरामेडिकल कॉलेज को सीआरएसयू परिसर में स्थापित करवाने के लिए आवश्यक प्रस्ताव एवं प्रक्रिया आगे बढ़ाए।

ने कहा कि विद्यार्थियों के हित से जुड़े मुद्दों को संगठन लगातार विश्वविद्यालय प्रशासन के समक्ष उठाता रहा है। पैरामेडिकल कॉलेज को विश्वविद्यालय परिसर में स्थापित करवाना विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य और विश्वविद्यालय के शैक्षणिक विस्तार से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है। इस अवसर पर प्रवेश लाठर, रविंद्र ढुल, आशीष मलिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed