फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   NSS volunteers were honored by giving certificates

Jind News: एनएसएस स्वयंसेविकाओं को प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित

Sat, 25 Mar 2023 12:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 25 Mar 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
NSS volunteers were honored by giving certificates
सफीदों। नगर के सरला देवी मैमोरियल राजकीय कन्या कालेज में शुक्रवार को एनएसएस शिविर के समापन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में बतौर मुख्यातिथि एसडीएम सत्यवान सिंह मान ने शिरकत की। इस अवसर पर पूर्व पालिका प्रधान राकेश जैन विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कालेज प्राचार्य डा. शमशेर मोर ने की। एनएसएस अधिकारी सीमा गुप्ता व प्रोफेसर तेजबीर सैनी ने आए हुए अतिथियों का अभिनंदन किया। एनएसएस अधिकारी सीमा गुप्ता ने सात दिन चले शिविर की रिपोर्ट प्रस्तुत की। एसडीएम सत्यवान सिंह मान ने शिविर में भाग लेने वाली करीब 50 स्वयंसेविकाओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। अपने संबोधन में एसडीएम सत्यवान सिंह मान ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना में रहते हुए नि:स्वार्थ भाव से कार्य करना मानवता की एक सच्ची सेवा है। इस प्रकार के शिविरों से बच्चों में व्यक्तित्व का विकास होता है। उन्होंने कहा कि इसी किशोरावस्था में विद्यार्थियों के अंदर सेवा, समर्पण और सहयोग की भावना का उदय होता है। कार्यक्रम के समापन पर अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed