फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   NSS volunteers donated their labor by bringing them to the cowshed.

Jind News: एनएसएस स्वयंसेविकाओं ने गोशाला में लाकर किया श्रमदान

Sat, 04 Jan 2025 11:40 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
NSS volunteers donated their labor by bringing them to the cowshed.
सफीदों। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में चल रहे एनएसएस शिविर के तहत स्वयंसेविकाओं ने स्वामी गोरक्षानंद गोशाला जाकर श्रमदान किया। शिविर की अध्यक्षता प्राचार्य बलजीत लांबा ने की। गोशाला पदाधिकारियों ने स्कूल स्टाफ व बच्चों का स्वागत किया। इस अवसर पर स्वयंसेविकाओं ने गोशाला की साफ-सफाई की और गायों को चारा डाला।
विज्ञापन

बलजीत लांबा ने कहा कि एनएसएस शिविर छात्रों के सर्वांगीण विकास का आधार है। समाज के साथ राष्ट्रसेवा की भावना छात्रों में पैदा होती हैं। एनएसएस में शामिल छात्र समाज के लोगों के साथ मिलकर समाज के हित के लिए कार्य करते हैं। शिविर में स्वास्थ्य विभाग के डाॅ. कुशलवीर ने शिरकत करके स्वयंसेविकाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत करवाया। डाॅ. सोनिया लांबा ने स्वयं सेविकाओं को एचआईवी के बारे में जानकारी प्रदान की।
विज्ञापन

सब इंस्पेक्टर कपिल ने साइबर अपराधों से बचने के उपायों के बारे में बताया। इस अवसर पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी गुरवंत कौर, डीपी अशोक कुमार व गीता रानी, गोशाला के प्रधान पालेराम राठी, उपप्रधान रामेश्वर दास गुप्ता, मा. रणधीर सैनी, महासचिव शैलेंद्र दीवान, सहसचिव ओमप्रकाश सिंगला व सदस्य तीर्थराज गर्ग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed