फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   NP engineer who came to the meeting instead of EO was thrown out

Jind News: ईओ की जगह मीटिंग में पहुंचे नप अभियंता को बाहर निकाला

Tue, 16 Apr 2024 10:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 16 Apr 2024 10:40 PM IST
विज्ञापन
NP engineer who came to the meeting instead of EO was thrown out
16जेएनडी23-लघु सचिवालय में आयोजित सडक़ सुरक्षा एवं सुरक्षित वाहन पॉलिसी बैठक में मौजूद अधिकारी।
जींद। रोहतक रोड पर सीवरेज मैनहोल का लेवल ठीक नहीं करने पर डीसी मोहम्मद इमरान ने पीडब्ल्यूडी बीएंड आर अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने अधिकारियों को जल्द समाधान करने के निर्देश दिए। डीसी मंगलवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में सड़क सुरक्षा एवं सुरक्षित वाहन पॉलिसी बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी की जगह नगर परिषद अभियंता पहुंचे तो डीसी ने उन्हें सभागार से बाहर निकाल दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सड़कों पर जितने भी मैनहोल के ढक्कन टूटे हुए हैं या सड़कें टूटी हुई है, उन्हें तुरंत ठीक करवाना सुनिश्चित करें, ताकि जिले में दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। यदि कोई अधिकारी आदेशों की अवहेलना करता है या उसकी वजह से कोई दुर्घटना घटती है तो संबंधित विभाग के अधिकारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जिले में जितने भी नेशनल हाईवे के साथ लिंक रोड लगते हैं, उन पर स्पीड ब्रेकर बनवाना सुनिश्चित करें, ताकि जब व्यक्ति लिंक रोड से नेशनल हाईवे पर वाहन लेकर चढ़ता है तो उसके वाहन की स्पीड कम की जाए। इससे दुर्घटना पर भी अंकुश लगेगा। उन्होंने एनएचएआई के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जितने भी नेशनल हाइवे पर अवैध कट हैं, उन्हें तुरंत बंद करवाएं और सड़कों पर साइन बोर्ड, कैट आई, सफेद पट्टी, जेबरा क्रॉसिंग, ट्रैफिक लाइट, रिफ्लेक्टर निरंतर मेनटेन करें। जिस भी विभाग के लिंक रोड या अन्य रोड हैं उन पर भी हाईवे सुरक्षा से संबंधित सुविधाओं का ध्यान रखा जाए। इस अवसर पर एडीसी डॉ. हरीश वशिष्ठ, जींद एसडीएम राकेश सैनी, सफीदों एसडीएम मनीष कुमार फौगाट, उचाना एसडीएम गुलजार मलिक, जुलाना एसडीएम अजय सिंह, आरटीए गिरीश कुमार, नगराधीश नमिता कुमारी, महाप्रबंधक राहुल जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन


बॉक्स

यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों के करें चालान

डीसी ने बैठक में यातायात पुलिस को आदेश दिए कि बिना हेलमेट, सीट बेल्ट, गलत दिशा समेत यातायात नियमों का पालान नहीं करने वाले वाहन चालकों का चालान करना सुनिश्चित करें। पुलिस अधिकारी यह भी सुनिश्चित करें कि जहां भी दुर्घटना होती है तो उसके कारण की रिपोर्ट क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण कार्यालय में भिजवाएं, ताकि मामले को संज्ञान में लिया जा सके। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से कहा कि वे जींद-गोहाना रोड पर ट्रैफिक लाइट लगवाना सुनिश्चित करें, ताकि यातायात सुगम हो सके। उन्होंने एनएचएआई के अधिकारियों से कहा कि वे रोहतक रोड बाईपास पर बने चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के पास स्पीड ब्रेकर बनवाएं, ताकि कोई हादसा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स

सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी का पालन करें निजी स्कूल संचालक

डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन से कहा कि बच्चों की सुरक्षा को लेकर स्कूली वाहनों के लिए सड़क सुरक्षा एवं सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी सरकार द्वारा बनाई गई है। इसके तहत बच्चों की सुरक्षा को लेकर स्कूली वाहनों में जरूरी उपकरण और अन्य व्यवस्थाएं होना जरूरी है। उन्होंने सभी प्राइवेट शिक्षण संस्थानों के संचालकों को निर्देश दिए है कि वे स्कूली वाहनों में सड़क सुरक्षा एवं सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी का पालन करें। आदेशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी, किसी भी स्कूल के संचालक को नियमों की अवहेलना करने की छूट नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed