फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Now what are you waiting for, buses ready to go to Khatushyam-Rishikesh

Jind News: अब किस बात का इंतजार, खाटूश्याम-ऋषिकेश जाने के लिए बसें तैयार

Wed, 10 May 2023 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 10 May 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Now what are you waiting for, buses ready to go to Khatushyam-Rishikesh
जींद। रोडवेज बसों में धार्मिक स्थानों पर घूमने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है। जींद रोडवेज डिपो वर्षों से बंद पड़े रूटों पर अपनी बसें चलाएगा। इससे यात्रियों को जींद से ही सीधी रोडवेज सेवा मुहैया होगी। डिपो अगले माह से खाटूश्याम, अमृतसर, ऋषिकेश, अलवर और सीकर रूट पर बस सेवा शुरू करेगा। इसको लेकर डिपो प्रबंधन ने टैक्स भर दिया है और अगले दिनों में रूटों की रोटेशन भी तैयार की दी जाएगी। वहीं नई बसों की पासिंग का काम भी पूरा हो गया है, जो कई दिनों से लंबित पड़ा था। ऐसे में खाटूश्याम, अमृतसर, ऋषिकेश, अलवर जैसे धार्मिक स्थलों पर जाने के लिए रोडवेज सेवा मिलेगी। इससे यात्रियों का सफर भी अच्छा होगा और समय भी ज्यादा नहीं लगेगा।
विज्ञापन

डिपो के बेड़े में बसों की संख्या कम होने के कारण कई रूटों पर सेवाएं बंद थीं। इससे कई वर्षों से अमृतसर, ऋषिकेश, अलवर रूट पर बसें नहीं चलाई जा रही थीं। वहीं, डिपो की बसें भी लगातार कंडम हो रही थीं और नई बसें भी नहीं मिल पा रही थीं। ऐसे में बसों की घटती संख्या को देखते हुए डिपो ने लंबे रूटों पर सेवाएं बंद कर दी थीं। हालांकि इन रूटों पर डिपो को अच्छी आमदनी होती थी और यात्रियों को भी सीधी बस सेवा मिल जाती थी। रोडवेज सेवा बंद होने के बाद यात्री कई बार रोडवेज प्रबंधन के समझ इन रूटों पर रोडवेज सेवा बहाल करने की मांग कर चुके थे, लेकिन बसों की कमी के चलते उनकी मांग पूरी नहीं हो पा रही थी। अब डिपो में 34 नई बसें आ चुकी हैं। अब इन बसों को लंबे रूटों पर भेजा जाएगा।
विज्ञापन


अस्थायी परमिट होने से बंद है खाटूश्याम जाने वाली बस
रोडवेज डिपो ने लगभग एक साल पहले श्रद्धालुओं की मांग पर खाटूश्याम धाम के लिए सीधी रोडवेज सेवा शुरू की थी। डिपो प्रबंधन ने इस रूट का अस्थायी तौर पर परमिट लिया था। ताकि राजस्व का पता चल सके। इस रूट पर सीधी बस सुविधा होने से खाटूश्याम धाम जाने वाले यात्रियों की तादाद बढ़ने लगी थी, जिससे डिपो को भी अच्छी आमदनी होने लगी थी, लेकिन अस्थायी परमिट का समय पूरा हो गया और इस बस को बंद करना पड़ा। अब डिपो प्रबंधन की ओर से रूट पर अगले महीने से रोडवेज बस बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी सप्ताह होडल के लिए चलेगी बस
डिपो प्रबंधन ने दिल्ली, होडल, फरीदाबाद, बल्लभगढ़ जाने वाले यात्रियों का ध्यान रखते हुए होडल के लिए स्पेशल बस चलाने का फैसला लिया है। इस रोडवेज को इसी सप्ताह से शुरू कर दिया जाएगा। हालांकि इस रूट का अभी शेड्यूल तैयार नहीं किया गया है, लेकिन यह बस दिन के समय जींद से चलेगी, जो होडल में रात्रि ठहराव करेगी। उसके बाद अगले दिन सुबह यह जींद के लिए चलेगी। इस बस का यात्रियों को यह फायदा होगा कि वह इसी बस से जाकर वापस आ सकते हैं।

अमृतसर के लिए 4 साल बाद चलेगी डिपो की बस
पंजाब के अमृतसर के लिए जींद डिपो की बस करीब चार साल पहले तक चलती थी। अमृतसर स्थित हरिमंदिर साहिब (स्वर्ण मंदिर) में मत्था टेकने के लिए काफी संख्या में सिख धर्म के अनुयायी जाते थे, लेकिन पिछले चार साल से यह रोडवेज सेवा बंद कर दी गई थी। अब फिर इस रूट को बहाल किया जाएगा। वहीं अलवर रूट पर पहली बार जींद डिपो की बस चलेगी। डिपो प्रबंधन ने इस रूट का भी परमिट लिया है। अलवर जाने वाले यात्रियों को बस बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। जींद से ही सीधी बस सेवा मुहैया हो जाएगी।


वर्जन
जींद डिपो खाटूश्याम, अमृतसर, ऋषिकेश, अलवर और होडल रूट को बहाल करेगा। इन रूटों के डिपो ने परमिट ले लिए हैं और टैक्स भी भर दिए हैं। आगामी दिनों में इन रूटों की रोटेशन भी बना दी जाएगी। अगले महीने से इन मार्गों पर रोडवेज बस सेवा शुरू कर दी जाएगी।
--दीपक कुंडू, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो जींद।
फोटो कैप्शन
09जेएनडी12-सामान्य बस अड्डा, जहां से लंबे रूटों पर बस चलाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed