{"_id":"670c1f1c7503f1ab14032aa4","slug":"now-there-will-be-periodic-evaluation-of-fourth-and-fifth-class-students-jind-news-c-199-1-sroh1009-124292-2024-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: अब चौथी और पांचवीं कक्षा के विद्यार्थियों का होगा आवधिक मूल्यांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: अब चौथी और पांचवीं कक्षा के विद्यार्थियों का होगा आवधिक मूल्यांकन
Mon, 14 Oct 2024 12:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 14 Oct 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
13जेएनडी07: विद्यार्थियों का आंकलन करते हुए स्कूल में अध्यापक। फाइल फोटो।
जींद। निपुण हरियाणा के तहत राजकीय स्कूलों में बाल वाटिका से लेकर कक्षा तीसरी तक के विद्यार्थियों का पीरियोडिक असेसमेंट (आवधिक मूल्यांकन) किया गया। इसमें विद्यार्थियों का हिंदी, गणित व अंग्रेजी विषय का आकलन किया गया। योजना के तहत जिले में 18241 विद्यार्थियों का आकलन होना था, लेकिन 15610 का ही हो पाया है। बाकी विद्यार्थियों के आकलन के लिए दोबारा से शेड्यूल जारी किया जाएगा।
इस आकलन पूरा करने के लिए जिले में 1888 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई थी। किन्हीं कारणों के चलते सभी शिक्षक आकलन को पूरा नहीं कर पाए। इनमें से 1069 शिक्षकों ने ही असेसमेंट को पूरा किया है। अब निपुण हरियाणा के तहत चौथी और पांचवीं कक्षा के विद्यार्थियों का भी पीरियोडिक असेसमेंट होगा। जिले में राजकीय स्कूलों में चौथी कक्षा में 8621 और पांचवीं में 9301 विद्यार्थी हैं। प्राथमिक कक्षा में निपुण हरियाणा कार्यक्रम के तहत बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान पर कार्य किया जा रहा है।
निपुण हरियाणा के तहत विद्यार्थियों को रोचक तरीके से पढ़ाने के लिए प्रिंट रिच गतिविधियां भी शामिल हैं। इसके तहत विद्यार्थियों को भाषा के विभिन्न पहलुओं जैसे धारा प्रवाह पढ़ना, शब्द पहचान, अक्षर ज्ञान और ध्वनि जागरूकता से परिचित करवाए जाने के लिए विभिन्न प्रकार की गतिविधियां करवाई जाती हैं।
विज्ञापन
निपुण हरियाणा के तहत बाल वाटिका से लेकर कक्षा तीन तक के विद्यार्थियों का आकलन किया गया है। अब चौथी और पांचवीं कक्षा के विद्यार्थियों का भी आकलन किया जाएगा। बाल वाटिका से कक्षा तीन तक जिन विद्यार्थियों का आकलन नहीं हुआ, उनके लिए भी दोबारा शेड्यूल जारी होगा। -राजेश वशिष्ठ, एफएलएन जिला को-ऑर्डिनेटर जींद।