फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Now the subject committee of the assembly will investigate the subsidence of the roads

अब विधानसभा की सब्जेक्ट कमेटी करेगी सड़कों के धंसने की जांच

Wed, 04 Aug 2021 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Now the subject committee of the assembly will investigate the subsidence of the roads
शहर की सबसे चर्चित परियोजना अमरूत योजना के तहत डाली गई पाइपलाइन के बाद बनाई गई सड़कों के धंसने की जांच अब विधानसभा की सब्जेक्ट कमेटी करेगी। पलवल के विधायक दीपक मंगला की अध्यक्षता वाली कमेटी बुधवार को जांच के लिए जींद आएगी। इस दौरान पीडब्ल्यूडी बीएंडआर व जनस्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि अमरूत योजना के तहत शहर में करीब 35 करोड़ रुपये से 29 किलोमीटर लंबी पाइप लाइन डाली गई है। बरसाती पानी निकासी के लिए दबाई गई पाइप लाइन के बाद रोहतक, सफीदों रोड व मिनी बाईपास पर करीब नौ करोड़ रुपये से दोबारा सड़क बनाई गई हैं। बारिश के बाद करीब 20 दिन पहले रोहतक रोड व मिनी बाईपास पूरी तहर से धंस गया है। जींद के भाजपा विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा भी इस समिति के सदस्य हैं और उन्होंने बताया कि इस मामले की जांच की मांग की थी। इसके बाद टीम बुधवार को आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed