{"_id":"69a1ec6bf0e37275ee0db3d8","slug":"now-the-doors-of-government-iti-are-open-for-the-general-public-jind-news-c-199-1-jnd1010-149177-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: अब आम जनता के लिए खुले राजकीय आईटीआई के द्वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: अब आम जनता के लिए खुले राजकीय आईटीआई के द्वार
Sat, 28 Feb 2026 12:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 28 Feb 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
27जेएनडी21: नरेश पांचाल।
- फोटो : रायबरेली में बछरावां कस्बा में रोडवेज बस में चढ़ते यात्री।
जींद। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग हरियाणा ने अब प्रदेश की सभी आईटीआई की लाइब्रेरी और वर्कशॉप आम जनता के लिए खोल दिए हैं।
इसका मुख्य उद्देश्य सरकारी संसाधनों का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करना और स्थानीय स्तर पर कौशल विकास को बढ़ावा देना है। अब शहर का कोई भी नागरिक या विद्यार्थी आईटीआई की लाइब्रेरी का उपयोग अध्ययन के लिए कर सकता है। इसके लिए दो तरह की श्रेणियां निर्धारित की गई हैं।
सामान्य सदस्यता 100 रुपये प्रति माह के शुल्क पर नागरिक अध्ययन कक्ष और संदर्भ सामग्री का उपयोग कर सकेंगे (इसमें घर के लिए पुस्तक ले जाने की सुविधा नहीं होगी)। 500 रुपये प्रति माह के शुल्क पर पाठक न केवल लाइब्रेरी में बैठ सकेंगे बल्कि पुस्तकें भी इश्यू करवा सकेंगे और डिजिटल संसाधनों का लाभ उठा सकेंगे। यह सुविधा विशेष रूप से उन युवाओं के लिए लाभकारी है जो आर्थिक तंगी के कारण महंगी लाइब्रेरी जॉइन नहीं कर पाते।
बाक्स
तकनीकी नवाचार और स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा
तकनीकी कार्यों में रुचि रखने वाले या अपना छोटा व्यवसाय शुरू करने की योजना बना रहे लोग अब आईटीआई की आधुनिक मशीनों का उपयोग कर सकते हैं। 300 रुपये प्रति घंटा के शुल्क पर नागरिक वर्कशॉप की मशीनों और उपकरणों पर अपनी परियोजनाओं पर काम कर सकेंगे। इन सुविधाओं का लाभ प्रत्येक कार्य दिवस पर सुबह 9बजे से शाम 5 बजे तक लिया जा सकता है।
विज्ञापन
वर्जन
निर्ण से न केवल युवाओं के कौशल में निखार आएगा बल्कि आत्मनिर्भर भारत के सपने को भी मजबूती मिलेगी। उन्होंने जिलावासियों से आह्वान किया कि वे इस किफायती और गुणवत्तापूर्ण सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।-नरेश पांचाल, प्राचार्य आईटीआई