फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Now the coach indicator will tell where the train bogie will arrive

Jind News: अब कोच इंडिकेटर बताएंगे ट्रेन की बोगी कहां आएगी

Mon, 13 Oct 2025 12:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 13 Oct 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Now the coach indicator will tell where the train bogie will arrive
12जेएनडी18-रेलवे स्टेशन पर इंडिकेशन बोर्ड लगाने के लिए खड़े किए गए पोल। संवाद - फोटो : विजेथुआ महावीरन धाम में कथा कहते स्वामी रामभद्राचार्य महाराज।
जींद। रेलवे जंक्शन जींद और नरवाना पर ट्रेन कोच इंडिकेटर लगाए जाएंगे। इसके बाद यात्रियों को ट्रेन कोच कहां आएंगे। इसको लेकर यात्रियों में असमंजस की स्थिति नहीं बनेगी। उनको कोच इंडिकेटर बताएंगे कि ट्रेन का कौनसा कोच कहां आएगा। इसको लेकर रेलवे ने प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर अब यात्रियों को कोच इंडिकेटर की सुविधा मिलेगी। कोच इंडिकेटर यह बताएंगे कि ट्रेन के जनरल, आरक्षित और वातानुकूलित डिब्बे कहां आएंगे। उसके अनुसार ही यात्री को अपने निर्धारित डिब्बे के सामने ही ट्रेन का आने का इंतजार करना होगा।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर इंडिकेशन बोर्ड लगाने के लिए पोल खड़े किए जा रहे हैं। वहीं वायर खींचने का कार्य भी शुरू हो गया है। यह कार्य लगभग दो माह में पूरा हो जाएगा। इंडिकेशन बोर्ड एक दो-तरफा डिस्प्ले बोर्ड है जो यात्री ट्रेनों के कोचों की सटीक स्थिति दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसे प्लेटफार्मों पर लगे ऊपरी हुकों पर लटकाया जाता है। आमतौर पर एक रेलवे स्टेशन पर एक से ज्यादा प्लेटफार्म होते हैं। प्रत्येक प्लेटफार्म को 25 डिब्बों तक की ट्रेन को खड़ा करने के लिए डिजाइन किया गया है।

अक्सर
प्लेटफार्म पर प्रतीक्षा कर रहे यात्रियों के लिए अपने डिब्बों की सही स्थिति जानना मुश्किल होता है। प्रत्येक कोच के लिए प्लेटफार्म पर एक डिस्प्ले बोर्ड लगा होता है जो संबंधित जानकारी प्रदर्शित करता है। कोच इंडिकेशन बोर्ड यात्रियों को प्लेटफार्म पर रुकते समय कोचों की स्थिति और ट्रेन संख्या आसानी से पता लगाने में मदद करेगा।

जींद और नरवाना स्टेशनों पर लगेंगे इंडिकेशन बोर्ड
जिले के जींद और नरवाना में बन रहे स्टेशन के नए भवनों और प्लेटफार्माें को आधुनिक तरीके से बनाया जा रहा है। अब रेलवे ने दोनों स्टेशनों पर कोच इंडिकेटर लगाने का काम शुरू कर दिया है। रेलवे स्टेशन जींद के प्लेटफार्म नंबर, एक, दो और तीन पर पोल खड़े करने का काम शुरू हो चुका है। वहीं रेलवे स्टेशन नरवाना में यह कार्य अभी शुरू नहीं हो पाया है।

स्टेशन पर इंडिकेशन बोर्ड लगाने का काम शुरू हो चुका है। सभी प्लेटफार्म पर पोल खड़े किए जा रहे हैं। इन पर लगभग दो माह का समय लगेगा।
--सुधीर, टेलीकॉम जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article