फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Now strict action will be taken against bike rickshaw Jugaad

Jind News: अब बाइक रिक्शा के जुगाड़ पर होगी कड़ी कार्रवाई

Fri, 02 May 2025 12:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 02 May 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Now strict action will be taken against bike rickshaw Jugaad
01जेएनडी15: लघु सचिवालय के बाहर बाइक रिक्शा जुगाड़ पर सवार आठ महिला, पुरूष व बच्चे। संवाद - फोटो : mathura
जींद। शहर की सड़कों पर चलने वाली बाइक रिक्शा के जुगाड़ पर अब यातायात पुलिस सख्त होगी। बिना परमिट के गलत तरीके से बाइक रिक्शा चालक ज्यादा लोड लेकर सड़कों से आए दिन गुजरते दिखाई दे रहे थे। इनके कारण सड़क पर हादसा होने का भी डर बना रहता है। इसको लेकर पिकअप संचालकों ने एएसपी कार्यालय में शिकायत दी हुई है।
विज्ञापन

पिछले दो दिन पहले शहर की पुरानी अनाजमंडी में पिकअप संचालकों व बाइक रिक्शा के जुगाड़ को लेकर विवाद हुआ था। इसमें पिकअप संचालकों का कहना था कि वह परमिट के अनुसार पिकअप का किराया तय करते हैं, लेकिन बाइक रिक्शा संचालक गलत तरीके से मंडी से ओवरलोड सामान लेकर सड़कों पर निकलते हैं। इसके कारण हादसों की संख्या में भी बढ़ौतरी हो रही है। इसके अलावा बाइक रिक्शा संचालक कम किराये में ज्यादा सामान उठाते हैं। इतनी कम राशि में पिकअप संचालक सामान नहीं उठा सकते। गलत तरीके से चल रही बाइक रिक्शा के कारण उनका काम पूरी तरह से ठप है। इससे न तो उनकी गाड़ियों की किस्त निकल रही और न ही उनके परिवार का गुजारा हो रहा। इस समस्या को लेकर उन्होंने पुलिस को भी शिकायत दी। इसको लेकर एएसपी ने दोनों पक्षों को बुलाया था, लेकिन कोई सहमति नहीं बनी। हालांकि बाइक रिक्शा संचालकों का कहना है कि उनके पास घर का गुजारा चलाने के लिए दूसरा कोई साधन नहीं है। वह ज्यादा राशि खर्च करके बड़ी गाड़ी लेने में असमर्थ हैं। वह बाइक रिक्शा चलाकर अपने परिवार का गुजारा कर रहे हैं।
विज्ञापन


बाइक रिक्शा जुगाड़ का सड़क पर चलना अवैध
बाइक रिक्शा जुगाड़ का सड़क पर चलना अवैध है। इसके कारण हादसा होने का डर बना रहता है। बाइक रिक्शा चालक क्षमता से ज्यादा लोड लेकर चलते हैं। हालांकि बाइक की क्षमता चालक समेत दो व्यक्ति की होती है। इसके विपरीत यह गलत तरीके से सड़कों पर ओवरलोड होकर दौड़ते नजर आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां भी सड़क पर जुगाड़ दिखाई देगा पुलिस उसको जब्त करेगी। इसके लिए यातायात पुलिस पूरी तरह से शहर में अलर्ट है। सड़क पर हादसों को रोकने के लिए कोई भी अवैध वाहन सड़क से नहीं गुजरने दिया जाएगा। पुलिस इन बाइक रिक्शा के जुगाड़ को पकड़ने के लिए अभियान भी चलाएगी।
- शमशेर सिंह, यातायात थाना प्रभारी, जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed