{"_id":"5f6f6d478ebc3e9bef37e927","slug":"now-molecular-laboratory-will-be-connected-to-hotline-budget-of-25-lakhs-approved-jind-news-rtk57545793","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब हॉटलाइन से जुड़ेगी ‘आणविक प्रयोगशाला’, 25 लाख का बजट मंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब हॉटलाइन से जुड़ेगी ‘आणविक प्रयोगशाला’, 25 लाख का बजट मंजूर
विज्ञापन
जींद। नागरिक अस्पताल उचाना या यूं कहें कि आणविक प्रयोगशाला अब बिजली की हॉटलाइन से जुड़ेगी। इसके लिए स्वास्थ्य निदेशालय ने 25 लाख 36 हजार रुपये का बजट मंजूर कर लिया है। यह बजट एक सप्ताह में बिजली निगम को ट्रांसफर हो जाएगा। इसके बाद बिजली निगम इसे हॉटलाइन से जोड़ देगा। अभी तक बिजली निगम ने यहां पर सीधी व्यवस्था की थी। इसके अलावा यहां पर जनरेटर की सुविधा भी है। हॉटलाइन से जुड़ने के बाद नई बिल्डिंग में चल रही आणविक प्रयोगशाला बिना रुकावट के निरंतर चलती रहेगी।
पिछले वर्ष 4 सितंबर को मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने नागरिक अस्पताल उचाना की नई बिल्डिंग का उद्घाटन किया था। बिल्डिंग का उद्घाटन तो हो गया था लेकिन इसको बिजली की हॉटलाइन से नहीं जोड़ा गया था। नागरिक अस्पताल में 50 बेड की व्यवस्था है। अब जिला स्वास्थ्य विभाग ने इस अस्पताल में आणविक प्रयोगशाला भी स्थापित कर दी है। इसलिए इसका हॉटलाइन से जुड़ना जरूरी है। फिलहाल बिजली की सीधी व्यवस्था व जनरेटर से काम चलाया जा रहा है लेकिन हॉटलाइन से जुड़ने के बाद बिजली 24 घंटे रहेगी। नागरिक अस्पताल भी कुछ पुरानी बिल्डिंग में तो कुछ नई बिल्डिंग में चल रहा है। बिजली निगम ने पहले हॉटलाइन के लिए 25 लाख 36 हजार रुपये का बजट बनाया था। इसे स्वास्थ्य निदेशालय ने मंजूर कर दिया। अब बिजली निगम इसके लिए 50 हजार अधिक रुपये की डिमांड कर रहा है। बिजली निगम और स्वास्थ्य विभाग में अब इसी बजट में काम पूरा करने की बात हो गई है।
स्वास्थ्य निदेशालय से 25 लाख 36 हजार रुपये का हॉटलाइन के लिए बजट मिल चुका है। बिजली निगम ने 50 हजार अधिक की डिमांड की थी। अब निगम अधिकारियों से बातचीत हो गई है। अगले सप्ताह राशि बिजली निगम के खाते में ट्रांसफर हो जाएगा, उसके बाद अस्पताल हॉटलाइन से जुड़ जाएगा।
विज्ञापन
-डॉ. सुशील गर्ग, एसएमओ नागरिक अस्पताल उचाना।