फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Now liquor shops will remain closed on Saturday and Sunday: DC

अब शनिवार और रविवार को बंद रहेंगी शराब की दुकानें ः डीसी

Mon, 24 Aug 2020 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Now liquor shops will remain closed on Saturday and Sunday: DC
डीसी डॉ. आदित्य दहिया। - फोटो : Jind
राज्य सरकार द्वारा हर शनिवार और रविवार को सप्ताहांत लॉकडाउन लागू किया गया है। इस दिन जरूरी सामान की दुकानों को छोड़कर अन्य दुकानों और कार्यालयों को बंद रखा जाएगा, मगर इन दिनों शराब की दुकानों को खोलने की छूट दी गई थी। अब जिलाधीश डॉ. आदित्य दहिया ने सप्ताहांत लॉकडाउन के दौरान शराब की दुकानों को भी बंद रखने के निर्देश जारी किए हैं। इन आदेशों का उल्लंघन करने पर आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 51 से 60 के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

आदेश जारी करते हुए जिलाधीश ने कहा कि आगामी आदेशों तक जिले की परिधि में आने वाली सभी शराब की दुकानें शनिवार और रविवार को बंद रहेंगी। उन्होंने पुलिस अधीक्षक तथा सभी उपमंडल अधिकारियों से कहा कि इन आदेशों का अनुपालन करवाना सुनिश्चित करें। जिले में शनिवार और रविवार को सभी सरकारी और गैर सरकारी कार्यालय, शॉपिंग मॉल तथा मार्केट क्षेत्र की सभी दुकानें बंद रहेंगी। इस दौरान केवल जरूरी सेवाएं उपलब्ध करवाने वाली दुकानें ही खुली रह सकती हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। इन विकट परिस्थितियों में लोगों को संक्रमण से बचाने के लिए यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने लोगों से प्रशासन का सहयोग करने, शारीरिक दूरी रखने तथा मास्क लगाए रखने का भी अनुरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed