फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Now Khap Panchayats started mobilizing against Agneepath

अग्निपथ के विरोध में अब खाप पंचायतें भी होने लगी लामबद

Sun, 19 Jun 2022 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Now Khap Panchayats started mobilizing against Agneepath
पत्रकारों से बातचीत करते टेकराम कंडेला व अन्य खाप प्रतिनिधि। संवाद। - फोटो : Jind
जींद। केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध में खाप पंचायतें भी लामबंद हो रही हैं। सर्वजातीय सर्व खाप पंचायतों के राष्ट्रीय संयोजक और जनकल्याण मंच ने अग्निपथ योजना का विरोध करते हुए इसे तत्काल वापस लेने की मांग की है।
विज्ञापन

स्थानीय जाट धर्मशाला में पत्रकारों से बातचीत में सर्व खाप पंचायतों के राष्ट्रीय संयोजक टेकराम कंडेला ने कहा कि सेना में भर्ती के लिए केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के बहिष्कार में सभी खाप पंचायतें और जन कल्याण मंच एकजुट है। केंद्र सरकार को तुरंत यह योजना वापस लेनी चाहिए। इससे देश में अराजकता फैल रही है। उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह को लिखे पत्र में कहा कि सेना के लिए पुरानी योजना के तहत भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाए। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे सरकारी संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचाएं और कोई घातक कदम नहीं उठाएं। कोई भी आंदोलन शांतिपूर्वक तरीके से जीता जाता है। जनकल्याण मंच के उपप्रधान अभेराम कंडेला ने कहा कि देश के लिए अग्निपथ योजना घातक है। इससे देश की सुरक्षा व्यवस्था को खतरा हो सकता है। इस मौके पर भाकियू के जिला प्रधान हजूरा सिंह, राठी खाप के प्रधान रणबीर राठी, कंडेला खाप के महासचिव रामदिया खोखरी, अनुशासन समिति अध्यक्ष भीरा दालमवाला, कोषाध्यक्ष प्रदीप शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed