{"_id":"6a1346da3dcd97cd6506a294","slug":"now-four-trains-including-a-superfast-service-will-run-up-to-shakurbasti-jind-news-c-199-1-sroh1006-153964-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: रेलवे की नई व्यवस्था...अब शकूरबस्ती तक चलेंगी ही सुपरफास्ट समेत चार ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: रेलवे की नई व्यवस्था...अब शकूरबस्ती तक चलेंगी ही सुपरफास्ट समेत चार ट्रेनें
विज्ञापन
24जेएनडी12-रेलवे जंक्शन नरवाना, जहां से गुजरने वाली ट्रेनों का शकूरबस्ती तक आवागमन होगा। संवाद
- फोटो : मिहींपुरवा के बेलहन महेशपुर में निकला मगरमच्छ।
जींद। रेलवे ने पुरानी दिल्ली स्टेशन पर बढ़ रहे दबाव को कम करने के लिए बड़ा निर्णय लिया है। अब दिल्ली से वाया जींद से गुजरने वाली सुपरफास्ट समेत चार ट्रेनों का संचालन पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन की बजाय शकूरबस्ती स्टेशन तक किया जाएगा। अब पुरानी दिल्ली स्टेशन पर भीड़ कम मिलेगी। वहीं यात्रियों को आगे की यात्रा के लिए मेट्रो और अन्य परिवहन का सहारा लेना पड़ेगा।
पुरानी दिल्ली स्टेशन पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में ट्रेनों का आवागमन होता है। प्लेटफार्मों पर लगातार बढ़ रही भीड़ और ट्रेनों की आवाजाही के कारण परिचालन प्रभावित हो रहा है। कई बार ट्रेनों को आउटर पर रोकना पड़ता है जिससे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। इसी को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने चार ट्रेनों को शकूरबस्ती तक सीमित करने का फैसला लिया है।
इन ट्रेनों का होगा ठहराव
नई व्यवस्था लागू होने के बाद 12481-82 श्रीगंगानगर इंटरसिटी सुपरफास्ट, 54035-36 दिल्ली-जाखल पैसेंजर, 54033-34 नरवाना-दिल्ली पैसेंजर, 14023-24 दिल्ली-कुरुक्षेत्र डीएमयू का अंतिम ठहराव शकूरबस्ती स्टेशन होगा। यहां से यात्रियों को दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों तक पहुंचने के लिए दिल्ली मेट्रो, बस और अन्य सार्वजनिक साधनों का सहारा लेना पड़ेगा। खासकर पुरानी दिल्ली, चांदनी चौक और कश्मीरी गेट की ओर जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त समय लग सकता है। वहीं शकूरबस्ती स्टेशन पर यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
विज्ञापन
अतिरिक्त सफर और खर्च बढ़ेगा
दैनिक यात्री गौरव, संजू, राहुल, गौरव मित्तल, सरबजीत सिंह का कहना है कि इससे पुरानी दिल्ली स्टेशन पर भीड़ कम होगी और ट्रेनों का संचालन बेहतर होगा लेकिन अतिरिक्त सफर और खर्च भी बढ़ेगा। शकूरबस्ती से पुरानी दिल्ली तक पहुंचने में समय और किराया अधिक लगेगा।
वर्जन
पुरानी दिल्ली स्टेशन पर बढ़ रहे दबाव को कम करने के लिए बड़ा निर्णय लिया गया है। अब दिल्ली से वाया जींद से गुजरने वाली सुपरफास्ट समेत चार ट्रेनों का संचालन पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन की बजाय शकूरबस्ती स्टेशन तक किया जाएगा। -अजय माइकल, सीपीआरओ, नई दिल्ली