फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Now debate on the issue of printing photos on notes

अब नोटों पर फोटो छापने के मुद्दे पर छिड़ी बहस

Sun, 06 Nov 2022 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Now debate on the issue of printing photos on notes
जींद। नोटों पर फोटो छापने के मुद्दे पर अब बहस छिड़ गई है। पिछले दिनों दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर नोटों पर लक्ष्मी और गणेश की फोटो लगाने की मांग की गई थी। अब जींद में भी खाप पंचायतों ने किसान की फोटो लगाने की मांग की है जबकि अग्रवाल समाज ने किसान व जवान की फोटो लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

यहां जारी एक विज्ञप्ति में खाप पंचायतों के राष्ट्रीय संयोजक व जन कल्याण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी टेकराम कंडेला ने प्रधानमंत्री से नोटों पर अन्नदाता की फोटो लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अन्नदाता ही पूरे देश का पेट भरता है। अन्नदाता देश के लोगों का पेट भरने के लिए सर्दी, गर्मी, धूप व बारिश में अपनी परवाह किए बिना खेतों में काम करता है। देश की अर्थ व्यवस्था में भी किसान का सबसे बड़ा योगदान दिया है। इसलिए नोटों पर महात्मा गांधी के साथ किसान की भी फोटो लगानी चाहिए।
विज्ञापन

वहीं, एक अन्य विज्ञप्ति में अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा के अध्यक्ष डॉ. राजकुमार गोयल ने कहा कि नोटो पर जय जवान और जय किसान की फोटो भी जरूर छपनी चाहिए। किसान देश की अर्थव्यवस्था का परिचायक है, वहीं जवान देश की सुरक्षा का। गोयल ने कहा कि नोटों पर फोटो छपने के असली हकदार देश के जवान और किसान हैं। जहां देश का अन्नदाता किसान पूरे देश का पेट भरता है, वहीं जवान अपनी जान खतरे में डालकर देश की सुरक्षा करता है। जहां किसान देश की अर्थव्यवस्था का परिचायक है, वहीं जवान देश की सुरक्षा का। इसलिए इन दोनों की फोटो नोटों पर अवश्य होनी चाहिए और फोटो के नीचे जय जवान, जय किसान भी लिखा होना चाहिए। अगर ऐसा किया जाता है तो देश के जवान और किसान के लिए इससे बड़ा और कोई सम्मान हो नहीं सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed