फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Now corona samples will be taken near the lab in civil hospital

Jind News: अब नागरिक अस्पताल में लैब के पास लिए जाएंगे कोरोना सैंपल

Wed, 10 May 2023 12:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 10 May 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Now corona samples will be taken near the lab in civil hospital
जींद। अब कोरोना का सैंपल देने के लिए पुरानी बिल्डिंग में बनाए गए फ्लू कॉर्नर में नहीं जाना पड़ेगा। सैंपलिंग की यह सुविधा नई बिल्डिंग के सामने स्थित लैब के पास ही उपलब्ध होगी। कोरोना संक्रमण न फैले, इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग ने यह अहम कदम उठाया है। हालांकि कोरोना संक्रमण के सैंपल लेेने के लिए पुरानी बिल्डिंग में फ्लू कॉर्नर बनाया गया था। यहां सैंपल लेकर लैब में भेजे जाते थे। इससे संक्रमण फैलने का खतरा रहता था। कोरोना संक्रमण न फैले, इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग ने अब लैब के साथ ही फ्लू कॉर्नर को स्थापित कर दिया है। यहां सैंपल लेने के साथ ही नजदीक ही लैब में जमा करवा दिए जाएंगे।
विज्ञापन


लैब के साथ फ्लू कॉर्नर होने से नहीं रहेगी परेशानी
लैब के साथ लगते कमरे के निकट ही फ्लू कॉर्नर स्थापित होने से लैब टेक्नीशियन और सैंपल देने वाले लोगों को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होगी और न ही संक्रमण फैलने का खतरा रहेगा।
विज्ञापन

जिमे में कोरोना के 27 मामले सक्रिय
स्वास्थ्य विभाग को मंगलवार को मिली 159 सैंपल की रिपोर्ट में केवल एक कोरोना पॉजिटिव मिला है। इसके चलते अब संक्रमितों की संख्या 27 रह गई है। दस संक्रमित कोरोना को मात देकर ठीक भी हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग अब तक 543148 लोगों के सैंपल ले चुका है। इनमें से 25975 लोग संक्रमित मिल चुके हैं। वहीं 553 लोगों की संक्रमण से मौत भी हो चुकी है, जबकि 25395 लोग कोरोना को मात देकर ठीक भी हुए हैं। अभी 137 रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
संक्रमण न फैले, इसके लिए लैब के पास ही फ्लू कॉर्नर बना दिया गया है। यहां आवाजाही भी कम है और सैंपल लेकर सीधे लैब में पहुंचा दिया जाएगा। लैब के पास फ्लू कॉर्नर होने से संक्रमण फैलने का खतरा न के बराबर रहेगा।
-डॉ. राजेश भोला, डिप्टी एमएस, नागरिक अस्पताल जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed