{"_id":"63e82321e7e4ffbaad0e7e84","slug":"now-bus-drivers-of-jind-depot-will-not-stop-outside-isbt-in-delhi-jind-news-c-17-1-63769-2023-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"जींद: अब जींद डिपो के बस चालक दिल्ली में आईएसबीटी के बाहर नहीं रोकेंगे बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद: अब जींद डिपो के बस चालक दिल्ली में आईएसबीटी के बाहर नहीं रोकेंगे बस
Sun, 12 Feb 2023 04:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 12 Feb 2023 04:52 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। हरियाणा रोडवेज के चालक अपनी बसों को दिल्ली में आईएसबीटी कश्मीरी गेट के सामने सवारियों को उतारते हैं और बाहर निकालते समय आउट गेट से सवारियां बैठाते हैं। इससे वहां भीड़ में हादसा होने का डर रहता है। इसकी शिकायत जींद डिपो के कार्यालय में उड़नदस्ता अधिकारी द्वारा दी गई है। इसके बाद जींद डिपो के महाप्रबंधक ने जींद-दिल्ली रूट पर चलने वाले चालक व परिचालकों को निर्देश दिए हैं कि वे ड्यूटी के दौरान अपनी बसों को आईएसबीटी कश्मीरी गेट के मेन गेट पर न रोककर बस स्टैंड के अंदर बूथ पर सवारी उतारें व चढ़ाएं और बस बाहर निकालते समय आउट गेट पर अपनी बस नहीं रोकें।
उन्होंने कहा कि अगर भविष्य में इस प्रकार की शिकायत प्राप्त होती है तो संबंधित चालक व परिचालक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। जींद से दिल्ली रूट पर 12 से अधिक बस चलती हैं। जिसमें 600 से अधिक यात्री रोजाना सफर करते हैं। जींद से बस जुलाना, रोहतक, बहादुरगढ़ होते हुए दिल्ली पहुंचती है। बस चालक दिल्ली आईएसबीटी पहुंचकर बस स्टैंड के गेट के बाहर ही यात्रियों को उतार देते थे। वहीं दिल्ली से जींद आते हुए भी कर्मचारी कश्मीरी गेट के सामने ही यात्रियों को बस में चढ़ाते हैं। मुख्य सड़क पर बस रोकने के कारण हर समय हादसा होने का डर लग रहता है। जींद डिपो के चालक व परिचालकों द्वारा कश्मीरी गेट के सामने बस रोकने की शिकायत उड़नदस्ता टीम द्वारा जींद डिपो के अधिकारियों के पास भेजी गई थी। जिसके बाद जींद डिपो के अधिकारियों ने जींद-दिल्ली रूट पर चलने वाले कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि आईएसबीटी के अंदर से ही बसों को बूथ पर लगाकर यात्रियों को बस में बैठाना व उतारना सुनिश्चित किया जाए।
जींद-दिल्ली रूट पर चलने वाले कर्मचारियों को निर्देश जारी किए हैं कि वे कश्मीरी गेट के सामने बस नहीं रोकें, जिससे सड़क हादसा होने का खतरा नहीं रहे। अगर चालक व परिचालकों की ऐसी कोई शिकायत भविष्य में आती है तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
-वीरेंद्र पाल, ट्रैफिक मैनेजर, जींद डिपो।