{"_id":"6123e9ce8ebc3e7a0e2eeed5","slug":"now-again-on-the-mini-bypass-the-road-sunken-in-another-place-jind-news-rtk62177171","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब फिर से मिनी बाईपास पर दूसरी जगह धंसी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब फिर से मिनी बाईपास पर दूसरी जगह धंसी सड़क
विज्ञापन
मिनी बाईपास पर धंसी सड़क। संवाद
- फोटो : Jind
सफीदों रोड से रोहतक रोड तक जाने वाले मिनी बाईपास पर हैपी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पास सड़क धंसने का मामला अभी सुलझा भी नहीं था कि सोमवार को इसी मिनी बाईपास पर आस्था अस्पताल के पास दूसरी जगह सड़क धंस गई। पहले मामले में बीएंडआर, नगर परिषद व जनस्वास्थ्य विभाग अपना-अपना पल्ला झाड़कर एक-दूसरे पर इसका ठीकरा फोड़ रहे हैं। अब दूसरी जगह सड़क धंसने के मामले की भी जांच करवाई जाएगी।
जिस स्थान पर सड़क धंसी है, वहां काफी अंदर तक सुरंग बन गई है। अंदर पानी का भी रिसाव हो रहा है। जहां सड़क धंसी है, वहां एक अस्पताल और होटल है। पानी का रिसाव होने की वजह से दोनों भवनों की नींव बैठने का डर सता रहा है। रानी तालाब में पानी डालने के लिए मिनी बाईपास के बीचोंबीच वाटर चैनल बना हुआ है। पिछले दिनों रानी तालाब में पानी डालने के लिए वाटर चैनल में हांसी ब्रांच नहर से पानी छोड़ा गया था। गोहाना रोड के पास वाटर चैनल के अवरुद्ध होने की वजह से रानी तालाब में तो पानी नहीं पहुंच पाया। वाटर चैनल से पानी ओवरफ्लो होकर रिसाव होने में भी अमरूत ठेकेदार की लापरवाही बताई जा रही है।
रानी तालाब प्रबंधन कमेटी के सदस्य सुनील वशिष्ठ ने बताया कि रानी तालाब में नहरी पानी के लिए काफी सालों से वाटर चैनल बना हुआ है। अमरूत ठेकेदार ने वाटर चैनल के नीचे गहरी खोदाई कर पाइपलाइन बिछाई हुई है। गोहाना रोड के नीचे से भी क्रॉसिंग कर लाइन डाली गई है। अमरूत ठेकेदार ने काम करते समय वाटर चैनल को अवरुद्ध किया हुआ है। उसका कहना है कि अगर सड़क के नीचे से चैनल में पानी गया तो उनकी लाइन में नुकसान हो जाएगा। इसलिए वह यहां चैनल की जगह पाइप लाइन डाल देगा। पिछले सप्ताह अमरूत ठेकेदार से वाटर चैनल को खोलने के लिए कहा भी था। इसके लिए एसडीएम से भी मिले थे, लेकिन ठेकेदार ने ना तो वाटर चैनल को खोला और ना ही गोहाना रोड के नीचे से वाटर चैनल के लिए अलग से पाइप लाइन डाली। वाटर चैनल बीच में अवरुद्ध करने की वजह रिसाव हुआ है। जिस वजह से सड़क धंसी।
विज्ञापन
अगर बनाने में खामी होती तो दोनों तरफ से सड़क धंसती। यहां नगर परिषद की बरसाती पानी की लाइन है और जनस्वास्थ्य विभाग की सीवरेज लाइन भी। इसके लिए नगर परिषद व जनस्वास्थ्य विभाग को पत्र लिख दिया है। मामला डीसी के संज्ञान में भी पहुंचा दिया है। सिंचाई विभाग को भी पत्र लिखा जाएगा। जिस विभाग की लापरवाही से सड़क धंसी है, वही विभाग सड़क को ठीक करवाएगा।
सुलतान सिंह, एक्सईएन बीएंडआर।