{"_id":"674b58194e79753b45045803","slug":"now-a-wave-of-development-will-come-in-central-haryana-vrinda-sharma-jind-news-c-199-1-jnd1001-126468-2024-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब मध्य हरियाणा में आएगी विकास की लहर : वृंदा शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब मध्य हरियाणा में आएगी विकास की लहर : वृंदा शर्मा
Sat, 30 Nov 2024 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 30 Nov 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
जींद। मध्य उत्तरी हरियाणा विकास संगठन की युवा प्रदेश अध्यक्ष वृंदा शर्मा ने राम नगर, भटनागर कॉलोनी समेत कई काॅलोनियों का दौरा किया और लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हरियाणा के मध्य भाग विशेषत: जिला जींद का विकास करवाएगी।
उन्होंने बताया कि हमारे संगठन की मुख्य मांगे हैं कि जींद को औद्योगिक नगरी बनाया जाए। राष्ट्रीय स्तर के पर्यटन क्षेत्र बनवाए जाएं और राष्ट्रीय स्तर का जू बनाया जाए। जिला को एनसीआर से बाहर निकाला जाए। इन सभी कार्यों को भाजपा सरकार करेगी। इससे यहां के 60 -70 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विकास कार्यों के लिए जाने जाते हैं तथा हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रोजगार देने में अहम भूमिका निभाते हैं। इस प्रकार यह डबल इंजन सरकार सरकार क्षेत्र में विकास कार्यों की झड़ी लगा देगी। इस अवसर पर कमला श्योराण, श्वेता मित्तल, पूजा ढुल, नीलम जांगड़ा, पूजा रानी, मंजू रानी, पूनम, सुदेश, मुकेश, पूजा जांगड़ा, सुषमा भारद्वाज, सुमन मौजूद रहीं।