फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Notices sent to 157 people who encroached by placing goods on the side of the road

सड़क के किनारे सामान रखकर अतिक्रमण करने वालों 157 लोगों को भेजे नोटिस

Wed, 28 Jul 2021 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Notices sent to 157 people who encroached by placing goods on the side of the road
मिनी बाईपास पर सड़क पर डाली गई निर्माण सामग्री। अमर उजाला - फोटो : Jind
सड़क के किनारे सामान डालकर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ अब नगर परिषद सख्त हो गई है। नगर परिषद ने ऐसे 157 लोगों को नोटिस भी थमाया है, जिन्होेंने अतिक्रमण किया है। अन्य की पहचान कर उनको भी नोटिस भेजने की तैयारी है। नोटिस देने के एक सप्ताह बाद भी यदि सामान नहीं हटाया गया तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

दरअसल शहर में हर जगह सड़क के किनारे अतिक्रमण है। इनमें कुछ अतिक्रमण तो बाजार में दुकानों के आगे सामान रखकर किया जा रहा है। जबकि कुछ अतिक्रमण भवन निर्माण सामग्री डालकर किया जा रहा है। इससे सड़कें सिकुड़ रही हैं। जाम की स्थिति बनी रहती है। ऐसे में पिछले सप्ताह भाजपा विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा के साथ हुई अधिकारियों की बैठक में भी यह मुद्दा उठा था। इस पर विधायक ने कहा था कि नगर परिषद पहले लोगों को नोटिस दे। इसके बावजूद भी यदि वे सामान नहीं हटाते हैं तो कार्रवाई की जाय।
विज्ञापन

दस फुट तक अतिक्रमण
शहर में सफीदों गेट, झोटा फार्म के पास, गोहाना रोड, सफीदों रोड पर मैकेनिक की दुकानों के बाहर, रानी तालाब जैसी जगहों पर अतिक्रमण के कारण दिनभर जाम की स्थिति रहती है। इससे दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्माण सामग्री पर खास फोकस
फिलहाल नगर परिषद का फोकस निर्माण सामग्री रखकर अतिक्रमण करने वालों पर अधिक है। इसके चलते स्कीम नंबर पांच में किए गए अतिक्रमण की शिकायत भी नगर परिषद को मिली है। वहीं मिनी बाईपास सहित कई अन्य जगहों पर भी अतिक्रमण किया गया है।
अर्बन इस्टेट में हो चुकी है दुर्घटना
करीब एक साल पहले अर्बन इस्टेट में डीएवी स्कूल के पास भवन निर्माण के लिए गली में डाली गई सामग्री में एक कार टकरा कर पलट गई थी। हालांकि इसमें कार चालक की जान बच गई, लेकिन इसने व्यवस्था पर सवाल उठा दिया था।

की जाएगी कार्रवाई
विधायक के साथ हुई मीटिंग के बाद ऐसे लोगों की पहचान की जा रही है, जिन्होंने सामान गली में या सड़क पर डाला है। कुछ लोगों ने तो कहने भर से ही सामान उठा लिया है, लेकिन 157 लोगों को नोटिस दिया गया है। इसके अलावा अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है। जो लोग नोटिस के बाद भी सामान नहीं उठाएंगे, उनके खिलाफ जुर्माने व केस दर्ज करवाने का भी प्रावधान है।
मोहन भारद्वाज, सीएसआई, जींद नगर परिषद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed