{"_id":"609eb97d8ebc3e374b1dbe38","slug":"notice-sent-to-two-absent-workers-from-civil-hospital-lab-jind-news-rtk608521355","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागरिक अस्पताल की लैब से अनुपस्थित दो कर्मियों को भेजा नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नागरिक अस्पताल की लैब से अनुपस्थित दो कर्मियों को भेजा नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसडीएम डॉ. प्रीतपाल सिंह ने कहा कि कोविड-19 की ड्यूटी में कोताही किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नागरिक अस्पताल उचाना की आरटीपीसीआर लैब में दो कर्मचारी हरीश सोनी और जितेंद्र मोर को अनुपस्थित रहने पर नोटिस भेजकर जवाब मांगा गया है।
एसडीएम ने बताया कि उपमंडल में स्थिति लैब में कोविड-19 की जांच के लिए डीसी के आदेशानुसार राजीव गांधी राजकीय पॉली टेक्निकल कॉलेज नरवाना के पांच कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। जिनमें से एक महिला शिक्षक प्रवीण कुमारी कोरोना संक्रमित होने के कारण अपना उपचार करवा रही हैं। दो शिक्षकों ने कार्य ग्रहण कर लिया, जबकि दो कर्मी अपनी ड्यूटी से नदारद रहे। लैब प्रभारी डॉ. जेके मान द्वारा इस मामले की जानकारी दी थी कि 12 मई से दो कर्मी यहां ड्यूटी पर नहीं आए हैं। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के तहत ड्यूटी में कोताही बरतने पर कर्मचारियों के खिलाफ आपदा प्रबंधन एक्ट 2005 की धारा 56 के अनुसार अपनी ड्यूटी जानबूझकर नहीं करने के कारण एक साल का कारावास व जुर्माना निर्धारित हो सकता है। इसी प्रकार हरियाणा सेवा नियमावाली 2016 के अनुसार कर्मचारी के अनुशासनात्मक कार्रवाई अमल में लाते हुए चार्जशीट सीट कर सभी लाभों को रोकते हुए उनकी सेवाएं खारिज तक की जा सकती है। दोनों कर्मचारियों के अनुपस्थित रहने की सूचना डीसी डॉ. आदित्य दहिया को भेज दी गई है। राजीव गांधी राजकीय पॉली टेक्निक कॉलेज नरवाना के प्राचार्य को भी दोनों कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने के लिए लिखा गया है।