फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Nothing is being done to provide its share of water to Haryana: Naveen Jaihind

हरियाणा को उसके हिस्से का पानी दिलाने के लिए कुछ नहीं किया जा रहा : नवीन जयहिंद

Fri, 13 Oct 2023 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 13 Oct 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Nothing is being done to provide its share of water to Haryana: Naveen Jaihind
13जेएनडी23: पत्रकार वार्ता कर जानकारी देते हुए नवीन जयहिंद।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। जयहिंद सेना के मुखिया नवीन जयहिंद ने कहा कि एसवाईएल के पानी को लेकर जुबानी जंग लड़ी जा रही है। हरियाणा को उसके हिस्से का पानी दिलाने के लिए कुछ नहीं किया जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि एसवाईएल का पानी हरियाणा को मिले।

पुरानी सब्जी मंडी रोड स्थित डेरा जवालमाला में शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में नवीन जयहिंद ने कहा कि बिना एसवाईएल पानी के हरियाणा प्रदेश की दस लाख एकड़ भूमि बंजर पड़ी है। एसवाईएल के नाम पर प्रदेश में केवल राजनीति की जा रही है और हरियाणा प्रदेश के लोगों को मूर्ख बनाने का काम किया जा रहा है। जब भी कोई एसवाईएल का मुद्दा उठाना होता है तो हरियाणा से अभय चौटाला कस्सी उठा कर चल पड़ते हैं, वहीं पंजाब से बादल चल पड़ते हैं। यही हाल कांग्रेस में रहा है और पानी को लेकर हुड्डा और बादल आमने-सामने होकर दिखावा करते हैं। अब पंजाब में आप की सरकार है। वह लोग हरियाणा में आकर कहते हैं कि एसवाईएल का पानी हरियाणा को दिलाएंगे, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में सबसे ज्यादा समस्या बेरोजगारी की है। बेरोजगारी से नशा बढ़ रहा है। नशे से क्राइम बढ़ता है और आज हरियाणा क्राइम के मामले में टॉप पर है। मुख्यमंत्री मनोहरलाल को चाहिए कि जनसंवाद करें और जनता का दर्द समझें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed