{"_id":"583b25c44f1c1bfa3d0885a8","slug":"note-bane-protest-bharat-band-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोट बंदी पर भाजपा और विपक्ष के बीच जोरआजमाइश आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोट बंदी पर भाजपा और विपक्ष के बीच जोरआजमाइश आज
jind
Updated Sun, 27 Nov 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोट बंदी के बाद भले ही लोग लाइनों में कैश के लिए परेशान हो रहे हैं, लेकिन हर ओर सरकार के फैसले की सराहना हो रही है। वहीं इस मुद्दे पर अब विपक्ष ने सोमवार को भारत बंद का ऐलान किया है। वहीं भाजपा ने भी बंद को नाकाम बनाने के लिए पूरा जोर लगा दिया है। भाजपा नेताओं ने व्यापारियों से संपर्क साधकर बंद में शामिल न होने का आह्वान किया है। वहीं लोगों को भी नोट बंदी के फायदे बताए जा रहे हैं। इन सबके बीच रविवार को बैंकों की छुट्टी होने के कारण लोग कैश के लिए काफी परेशान रहे। रविवार को शहर के अधिकांश एटीएम बंद रहे। जिला में 121 एटीएम बूथ हैं, इनमें से दर्जन भर एटीएम ही चल पाए।
सफीदों गेट स्थित विजया बैंक, एसबीओपी, एचडीएफसी बैंक सहित कुछ अन्य बैंकों के एटीएम भी रविवार को चले। कम एटीएम चलने के कारण सैकड़ों लोगों की लाइन लगी। इसके बावजूद कैश समाप्त होने के कारण काफी लोगों को खाली हाथ ही लौटना पड़ा। वहीं नोट बंदी पर विपक्ष कितनी ताकत दिखाएगा, इसका फैसला सोमवार को ही होगा। दिन भर सत्ता और विपक्ष के बीच रणनीति बनती रही।
भाजपा नेता ने साधा लोगों से संपर्क
जुलाना (ब्यूरो)। भाजपा नेता रामनिवास लाठर ने नोट बंदी के विपक्ष के आह्वान के खिलाफ लोगों से संपर्क साधा और इसे विपक्ष का गलत फैसला करार दिया। लाठर ने कहा कि पीएम मोदी का नोटबंदी का फैसला विपक्षी पार्टियों को रास नहीं आ रहा है। लाठर ने कहा कि प्रदेश के लोगों भारत बंद में सहयोग करने की बजाए अपनी दुकानें और प्रतिष्ठानों को खुला रख कर ऐसे फैसलों का विरोध करना चाहिए। इस मौके पर उनके साथ दयानंद वैद्य, सुनील, ओमप्रकाश सैनी, विनोद कुमार, विजय लाठर सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
माकपा करेगी प्रदर्शन
माकपा के राज्य सचिव मंडल के सदस्य और पूर्व जिला सचिव प्रकाश चंद्र ने कहा कि जब तक तसल्ली बख्स वैकल्पिक व्यवस्था नहीं हो तब तक रोजमर्रा के जरूरी जायज कामों के लिए पुराने नोटों का चलन मान्य किया जाए। किसानों के कर्जे माफ करने, बड़े पूंजीपतियों से बैंकों के 11 लाख करोड़ रुपये की वसूली के लिए सख्त कदम उठाने आदि मांगों को लेकर सोमवार को वामपंथी पार्टियों की ओर से प्रदेशभर में आक्रोश प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नोटबंदी के चलते अब तक करोड़ों लोगों के रोजगार पर लात लग चुकी है। मजदूरों और छोटे-छोटे दुकानदारों आदि को भारी मार झेलनी पड़ रही है। माकपा ने नोटबंदी के खिलाफ वामपंथी दलों के साथ मिलकर 28 नवंबर को राष्ट्रीय आक्रोश दिवस आयोजित करने का निर्णय लिया है।
आज मिल सकती है राहत
दो दिन की परेशानी के बाद सोमवार को कैश के लिए इंतजार कर रहे लोगों को राहत मिल सकती है। गौरतलब है कि शुक्रवार को जींद में करीब पांच करोड़ रुपये आए हैं। वहीं सोमवार तक इतनी ही राशि और आने की संभावना है। एलडीएम एमके झा के अनुसार सोमवार को अधिकतर एटीएम भी चलने की उम्मीद है।