फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Nominations for Panch, Sarpanch, Zilla Parishad and Block Committee members will start from today

आज से शुरू होंगे पंच, सरपंचों, जिला परिषद व ब्लॉक समिति सदस्यों के लिए नामांकन

Fri, 14 Oct 2022 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 14 Oct 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Nominations for Panch, Sarpanch, Zilla Parishad and Block Committee members will start from today
डीसी कोर्ट के बाहर नामांकन प्रक्रिया की तैयारी करते कर्मचारी। संवाद। - फोटो : Jind
जींद। आज से जिले में चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई है। शुक्रवार से नामांकन शुरू होंगे तथा 19 अक्तूबर तक चलेंगे। जिला प्रशासन ने इसके लिए 72 निर्वाचन अधिकारी व 300 सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किए हैं। 20 अक्तूबर को कलस्तर स्तर पर नामांकन पत्रों की छंटाई का काम होगा। इसके बाद मौके पर ही चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। जिला परिषद सदस्यों के नामांकन डीसी कोर्ट में एडीसी लेंगे, पंचायत समिति के खंड स्तर पर नामांकन होंगे जबकि पंच व सरपंच के नामांकन गांवों में ही लिए जाएंगे।
विज्ञापन

जिले में 300 सरपंचों, 3455 पंचों, 25 जिला परिषद व 187 ब्लॉक समिति सदस्यों के लिए नामांकन लिए जाने हैं। इसके लिए 300 सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। वहीं सरपंचों व पंचों के नामांकन पत्रों की जांच क्लस्टर स्तर पर होगी। जिला स्तर पर 72 क्लस्टर बनाए गए हैं। 14 से 19 अक्टूबर तक ग्राम स्तर पर ही सहायक निर्वाचन अधिकारी द्वारा सरपंच व पंच का नामांकन लिया जाएगा। ब्लाक समिति के लिए नामांकन खंड कार्यालय में लिए जाएंगे। उझाना ब्लॉक समिति के लिए नामांकन नरवाना के केएम कालेज में लिए जाएंगे। जिला परिषद सदस्य का नामांकन डीसी कोर्ट कार्यालय में एडीसी साहिल गुप्ता लेंगे। इसके लिए प्रशासन द्वारा तैयारी पूरी कर ली गई हैं। प्रशासन ने सभी लोगों को साफ व अच्छी तरह जांच के बाद ही नामांकन दाखिल करने के लिए कहा है। डीसी डॉ. मनोज कुमार ने भी सभी निर्वाचन व सहायक निर्वाचन अधिकारियों से आवेदन पूरी तरह से भरा होने पर ही स्वीकार करने के लिए कहा है। उन्होंने साफ कहा है कि सभी निर्वाचन व सहायक निर्वाचन अधिकारी पूरी तरह से भरे हुए तथा साफ लिखाई के आवेदन स्वीकार करें।
विज्ञापन

सहायक निर्वाचन अधिकारियों को वितरित किए बैग
वीरवार को सभी सहायक निर्वाचन अधिकारियों को नामांकन प्रक्रिया से संबंधित सभी दस्तावेज एक बैग में डालकर थमा दिए गए। शुक्रवार सुबह सभी गांवों में नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसके लिए खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालयों में यह बैग वितरित किए गए। नामांकन प्रक्रिया सुबह दस बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed