फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Nobody likes hard things: Jayant Pragya

कठोर वस्तु किसी को अच्छी नहीं लगती : जयंत प्रज्ञा

Sun, 06 Jul 2025 12:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jul 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Nobody likes hard things: Jayant Pragya
उचाना। पुरानी अनाज मंडी में स्थित तेरापंथ भवन में आचार्य महाश्रमण की शिष्या समणी जयंत प्रज्ञा, सन्मति प्रज्ञा के सान्निध्य धर्म सभा आयोजित हुई। उन्होंने कहा कि अगर जीवन में बनोंगे मुलायम तो प्रतिष्ठा होगी कायम। जो वस्तु चीज मुलायम होती है वो सभी को प्रिय लगती है जैसे रूई, मक्खन और फूल। कठोर वस्तु किसी को अच्छी नहीं लगती। जिंदगी में सदा अपने के लिए कठोर ओर दूसरों के लिए नरम बनो। उन्होंने कहा आप देखना कोमलता के अभाव में परिवार में शांति नहीं आ सकती।
विज्ञापन

जो इंसान कठोर होता है धीरे-धीरे उसी की बगावत होनी शुरू हो जाती है। स्वार्थ में भी इंसान कठोर बन जाता है। मोक्ष का अधिकारी भी वहीं है जो शांत है। संसार पार करना है तो मृदुता जरूरी है।
विज्ञापन

कोमल जमीन में ही अंकुर पैदा होता है। इसी प्रकार कोमलता में ही धर्म उत्पन्न होता है। एक सूख पत्ता ही शोर मचाता है वहीं एक हरा पत्ता कभी भी आवाज नहीं करता। ठीक इसी प्रकार ज्ञान पैदा होने के बाद हमें गंभीर बनना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कठोर इंसान और वस्तु जल्दी समाप्त होती है। नरम इंसान और वस्तु लंबे समय तक चलते है। जैसे दांत जल्दी टूट कर गिर जाते हैं। जीभ अंतिम समय तक साथ निभाती है। आज परायों के साथ जीना जितना आसान वहीं घर परिवार के सदस्यों के साथ जीना उतना ही मुश्किल है। घर में जीने का अर्थ केवल यह नहीं है कि हम ईंट, पत्थरए चूने से बने मकान में रहे।

घर के साथ जीने की पहली शर्त है कि हम अपने भीतर आत्मीयता, सहज स्नेह का विस्तार करें। जिस घर में तीन पीढियां एक साथ बैठकर भोजन और भजन करती है, ऐसा घर साक्षात स्वर्ग है। साधु चलता है तो भी संयम के कारण रूकता है। संयम के कारण चलना जरूरी है। बिना चले घूटने जाम हो जाएंगे। पाचनतंत्र भी खराब हो जाएगा। साधु चलता ज्यादा है रूकता कम है। चलने के आठ महीने पर रूकने के चार महीने। घर पर बैठे रहने से कभी लक्ष्य प्राप्त नहीं हो सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed