फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   No voter should be deprived of voting due to fear: Deepak Mishra

कोई भी मतदाता भय की वजह से मतदान करने से वंचित नहीं रहना चाहिए : दीपक मिश्रा

Thu, 23 May 2024 03:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 23 May 2024 03:46 AM IST
विज्ञापन
No voter should be deprived of voting due to fear: Deepak Mishra
22जेएनडी11: विशेष पुलिस पर्यवेक्षक दीपक मिश्रा की वीसी में शामिल होते हुए अ​धिकारी। स्रोत प्रशा
जींद। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त किए गए विशेष पुलिस पर्यवेक्षक दीपक मिश्रा ने बुधवार को वीसी के माध्यम से जिला में लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस द्वारा किए जा रहे सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की और जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने सोनीपत लोकसभा क्षेत्र में आने वाली जींद, सफींदों और जुलाना विधानसभा में सुरक्षा व्यवस्था के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि कोई भी मतदाता भय या डर की वजह से मतदान से वंचित नहीं रहना चाहिए।
विज्ञापन

वीसी के माध्यम से पुलिस पर्यवेक्षक दीपक मिश्रा ने कहा कि चुनाव के दौरान ड्यूटी देते समय राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना रखें। अपनी ड्यूटी पूरी निष्ठा के साथ-साथ सतर्कता से करें। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध होने चाहिए। नागरिकों की सुरक्षा में कोई भी चूक नहीं होनी चाहिए। किसी भी स्तर पर कोई लापरवाही न बरतें। अपनी आत्मा की आवाज सुनकर अपनी ड्यूटी का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारी स्वयं प्रत्येक बूथ पर जाकर व्यवस्था देखें। सीसीटीवी कैमरों से मतदान केंद्रों के बाहर की निगरानी होनी चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि वोटिंग प्रतिशत धीमा नहीं होना चाहिए। मतदान प्रक्रिया निरंतर चलती रहनी चाहिए। इसके लिए लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने का भी काम करें।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार ने पर्यवेक्षक दीपक मिश्रा को बताया कि सोनीपत लोकसभा क्षेत्र शामिल जींद, सफींदों और जुलाना विधानसभा में सभी पोलिंग बूथों का पुलिस अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया जा चुका है। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सुरक्षा व्यवस्था के चाक-चौबंद प्रबंध किए गए हैं। पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। इस अवसर पर डीसी मोहम्मद इमरान रजा, एडीसी डॉ. हरीश वरिष्ठ के अलावा सभी डीएसपी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed