फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   No trace of the person who drowned in the canal

Jind News: नहर में डूबे व्यक्ति का नहीं लगा सुराग

Wed, 04 Sep 2024 02:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 04 Sep 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
No trace of the person who drowned in the canal
03जेएनडी21-नहर में डूबे युवक मुकेश का फोटो। संवाद
सफीदों। हांसी ब्रांच नहर में डूबे 42 वर्षीय व्यक्ति का दूसरे दिन भी सुराग नहीं लगा। उसकी तलाश के लिए पुलिस ने नहर में सर्च अभियान चलाया, पर उसका पता नहीं चला।
विज्ञापन

वार्ड नंबर-16 निवासी मुकेश देर शाम को नहर में नहाने के लिए उतरा, लेकिन पानी का बहाव अधिक होने की वजह से बाहर नहीं आ सका। रात में पुलिस मौके पर पहुंची और पीछे से नहर का पानी कम करवाया। गोताखोर प्रगट सिंह को भी इसकी सूचना दी गई। उन्होंने मंगलवार सुबह सफीदों पहुंचने की बात कही थी, लेकिन वह नहीं आया। पानी कम होेने के कारण लोगों ने खुद सर्च अभियान चलाया, लेकिन सुराग नहीं लगा। शहर थाना प्रभारी ईश्वर सिंह ने लोगों की मदद से नगर के नहर पुल से लेकर गांव रामपुरा तक तलाश की पर पता नहीं चला। भाई पप्पल ने बताया कि मुकेश दोपहर को घर पर खाना खाने के लिए गया था। खाना खाकर शाम को साइकिल पर दुकान पर आ रहा था। वह तैरना अच्छी प्रकार से जानता था। वह पटरी पर साइकिल खड़ी करके नहाने के लिए नहर में उतरा, लेकिन बाहर नहीं आया। मुकेश के मामा नरेश ने बताया कि नहर में रस्सा डालकर खोजा पर पता नहीं चला। थाना प्रभारी ईश्वर सिंह का कहना है कि नहर का पानी कम करवाया गया है।

03जेएनडी21-नहर में डूबे युवक मुकेश का फोटो। संवाद

03जेएनडी21-नहर में डूबे युवक मुकेश का फोटो। संवाद

03जेएनडी21-नहर में डूबे युवक मुकेश का फोटो। संवाद

03जेएनडी21-नहर में डूबे युवक मुकेश का फोटो। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed