{"_id":"581392b24f1c1b994fbc4a34","slug":"no-sailary-demand-jind","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेतन नहीं दिए जाने के विरोध में अनशन पर बैठे कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेतन नहीं दिए जाने के विरोध में अनशन पर बैठे कर्मचारी
Fri, 28 Oct 2016 11:32 PM IST
jind
jind
Updated Fri, 28 Oct 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
कार्यकारी अभियंता के कार्यालय के बाहर नारेबाजी करते कर्मचारी।
- फोटो : bureau
Link Copied
आल हरियाणा पीडब्ल्यूडी मेकेनिकल कर्मचारी यूनियन संबंधित हरियाणा कर्मचारी महासंघ की जन स्वास्थ्य इकाई द्वारा कर्मचारियों का वेतन नहीं दिए जाने के विरोध में अनशन किया गया। कर्मचारी नेता पूर्व राज्य प्रधान रमेश शर्मा व ब्रांच के संगठन सचिव नारायण सिंह रावत को कार्यकारी अभियंता के कार्यालय के समक्ष भूख हड़ताल पर बैठाते हुए आंदोलन शुरू किया। यूनियन के प्रदेश वरिष्ठ प्रवक्ता विनोद शर्मा ने बताया कि अनशन स्थल पर कर्मचारियों ने कार्यकारी अभियंता की नीतियों के खिलाफ धरना दिया और जमकर नारेबाजी की। उन्होंने बताया कि पिछले तीन माह से कच्चे कर्मचारियों को वेतन का भुगतान नहीं किया जा रहा। कार्यकारी अभियंता से बार-बार मिलने के बाद भी कच्चे कर्मचारियों को वेतन नहीं दिया जा रहा। इसी बीच कार्यकारी अभियंता बीपी शर्मा भूख हड़ताल स्थल पर आए और कर्मचारियों के बीच में शनिवार तक कर्मचारियों का वेतन का भुगतान करने का आश्वासन देकर भूख हड़ताल पर बैठे पूर्व राज्य प्रधान रमेश शर्मा व संगठन सचिव नारायण सिंह रावत का जूस पिलाकर अनशन समाप्त करवाया। इस अवसर पर वरिष्ठ उपप्रधान रमेश कमालपुर, सर्कल सचिव बीरबल शर्मा, उपप्रधान रामनिवास फोर, वित्त सचिव जय भगवान मेहरा, मुख्य सलाहकार रामफल ढांडा, सुरेंद्र सिंह, जयवीर सिंह, नफे सिंह, दयानंद शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।