फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   No one died of corona in the district even on the third day, four infected were found

जिले में तीसरे दिन भी कोरोना से किसी की नहीं हुई मौत, चार संक्रमित मिले

Mon, 14 Jun 2021 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
No one died of corona in the district even on the third day, four infected were found
जिले के लिए राहत भरी खबर है कि रविवार को तीसरे दिन भी कोरोना की वजह से किसी की जान नहीं गई। पिछले चार दिन से संक्रमण के नए मामले भी दस से कम आ रहे है। जबकि ठीक होने वालों की संख्या अधिक है। जिले में इस समय केवल 101 एक्टिव केस बचे हैं। यदि इसी प्रकार संक्रमण घटता रहता तो जून के अंत तक केस नाममात्र के रह सकते हैं।
विज्ञापन

कोरोना नोडल अधिकारी डॉ. पालेराम कटारिया ने बताया कि रविवार को स्वास्थ्य विभाग को 790 लोगों की रिपोर्ट मिली। इनमें से केवल चार लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जबकि किसी भी संक्रमित की मौत नहीं हुई है। अब तक जिले में 21114 लोग संक्रमित हो चुके हैं। उनमें से 20482 लोग कोरोना को मात दे चुके है। जबकि 531 लोगों की मौत हो चुकी है। इस समय जिले में केवल 101 संक्रमित बचे हैं। रविवार को 39 लोगों ने कोरोना को मात दी। रविवार को स्वास्थ्य विभाग ने 179 लोगों के सैंपल लिए। अब तक स्वास्थ्य विभाग की टीमें 260228 लोगों के सैंपल ले चुकी हैं।
विज्ञापन

इस महीने 50 का आंकड़ा भी नहीं छू पाए संक्रमित
दूसरी लहर में जून का महीना कोरोना संक्रमण के मामलों को लेकर काफी राहत भरा रहा है। पिछले 13 दिन में संक्रमितों की संख्या 50 का आंकड़ा नहीं छू पाई है। एक जून को 23, दो को 49, तीन को 48, चार को 39, पांच को 23, छह को 32, सात को एक, आठ को 23, नौ को 21, 10 को आठ, 11 को नौ, 12 को सात तथा 13 जून को संक्रमण के केवल चार ही मामले सामने आए हैं। पिछले तीन दिन से जिले में कोई भी मौत नहीं हुई है। इससे पहले पांच से सात जून तक भी जिले में कोई मौत नहीं हुई थी। जून के 13 दिनों में से छह दिन ऐसे निकले हैं कि जब किसी की मौत नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जून महीने में कोरोना संक्रमण के मामलों में काफी कमी आई है । जिले में इस समय 101 एक्टिव मामले ही बचे हैं। जिस रफ्तार से संक्रमण की दर बढ़ी थी, उसी रफ्तार से कम भी हुई है। लोगों को लगातार मास्क लगाए रखने व दो गज की दूरी के नियम का पालन करना होगा, तभी हम कोरोना मुक्त हो सकते हैं। -डॉ. मनजीत सिंह, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed