फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   no one came forwrd to assist the injurd, who was seeking help from the poeple to reach the hospital

अस्पताल पहुंचाने के लिए लोगों से मदद मांगते रहते घायलों के साथी पर कोई नहीं आया आगे

Sun, 29 Dec 2019 11:09 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
no one came forwrd to assist the injurd, who was seeking help from the poeple to reach the hospital
हादसे के बारे में जानकारी देते प्रत्यदर्शी। - फोटो : Jind
शादी समारोह में वेटर का काम करने जा रहे दो युवकों समेत तीन लोगों की कर्मगढ़ गांव के पास तेज रफ्तार स्विफ्ट कार द्वारा रौंदने से हुई मौत के दौरान अगर आसपास के लोगों व राहगीरों की मदद मिलती तो मोहित की जान बचाई जा सकती थी। मगर मोहित के साथी संदीप और बादशाह ने कह कि वे लोगों से मदद की गुहार लगाते रहे मगर कोई मदद के लिए सामने नहीं आया। सभी आठ लोग रोजीरोटी के लिए हिसार के भकलाना जा रहे थे और वाहन के इंतजार में ठंड से बचने का प्रयास कर रहे थे, मगर ईश्वर को कुछ और ही मंजूर था।
विज्ञापन

शनिवार सुबह सात बजे शहर की अजमेर बस्ती निवासी आठ लोग घर से हिसार जिले के गांव भकलाना में होने वाली शादी समारोह में वेटर का काम करने के लिए जा रहे थे। जींद से कर्मगढ़ तक आठों लोग ऑटो में बैठकर गए। कर्मगढ़ से भकलाना जाने के लिए अन्य गाड़ी का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान ऑटो में सफर करने की वजह से शरीर काफी ठंडा हो चुका था। ठंड से बचने के लिए वह कर्मगढ़ बस अड्डे पर चाय की दुकान पर पहुंचकर जल रहे अलाव के पास खड़े हो गए। साढ़े सात बजे जब वह अलाव ताप रहे थे तो जींद से भिवानी की ओर जा रही पंजाब नंबर की स्विफ्ट कार ने उन्हें रौंद दिया। इसमें अजमेर बस्ती निवासी राजू (55), उसके 24 वर्षीय बेटे मोनू और एक अन्य किशोर मोहित (17) की मौत हो गई, जबकि सोनू, सतीश व अमरूदीन गंभीर रूप से घायल हो गए। संदीप और बादशाह को मामूली चोटें आई हैं। सोनू, सतीश और अमरूदीन की हालात गंभीर देखते हुए उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। सदर थाना प्रभारी सुरेंद्र ने कहा कि अजमेर बस्ती निवासी संदीप व बादशाह के बयान के आधार पर गाड़ी चालक पंजाब के संगरूर निवासी हरदीप के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

मोहित को मां ने काम पर जाने से रोका पर नहीं माना
दसवीं कक्षा में पढ़ने वाला दो बहनों का इकलौता भाई मोहित अपनी मां से काम पर जाने की बात कही तो मां ने मना कर दिया। इसके बावजूद भी मोनू ने मां की बात नहीं मानी और कुछ देर काम करके जल्द आने की बात कहकर घर से निकल गया। मोहित रविवार की छुट्टी होने के चलते काम पर जाना चाहता था। इस हादसे ने मोहित के परिवार को ऐसा दर्द दिया है जो कभी भी कम नहीं हो सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर बार एक साथ काम पर जाते थे पिता-पुत्र
राजू और उसका बेटा मोनू शादी समारोह में वेटर का काम करते थे। दोनों पिता-पुत्र हर बार एक साथ शादी समारोह में जाकर काम करते थे। कई वर्षों से दोनों यह काम कर रहे थे। इस सड़क हादसे ने दोनों की जिंदगी छीन ली। मोनू की अभी शादी नहीं हुई।

प्रत्यक्षदर्शियों ने सुनाया आंखों देखा हाल
शादी समारोह में एक साथ जाने वाले आठों में से संदीप व बादशाह ने कहा कि वह जींद भिवानी रोड से एक आटो में बैठकर कर्मगढ़ पहुंच थे। आगे भकलाना जाने के लिए दूसरे ऑटो या फिर किसी अन्य वाहन का इंतजार कर रहे थे। आटों में सफर करने की वजह से सभी को सर्दी लगी हुई थी। राजू ने कहा कि जब तक कोई वाहन नहीं आता, साथ में चाय की दुकान के पास आग जली हुई है, इसके पास चलते हैं। अलाव के पास खड़े हुए उन्हें केवल पांच मिनट ही हुए थे कि जींद से भिवानी की तरफ जा रही अनियंत्रित कार सवार ने छह को अपने चपेट में ले लिया। इसमें उसे भी चोटें आईं और अलाव ताप रहे राजू, मोनू, मोहित, सोनू, सतीश, अमरूदीन तथा बादशाह घायल हो गए। बादशाह व संदीप ने कहा कि किसी भी राहगीर ने दुर्घटना में घायल हुए लोगों की मदद नहीं की। आधा घंटे तक वह दोनों आने-जाने वाले वाहन चालकों से मदद की गुहार लगाते रहे, लेकिन किसी वाहन चालक ने उनकी मदद नहीं की। बादशाह व संदीप के अनुसार जब आधा घंटे तक किसी राहगीर ने उनकी मदद नहीं की तो एंबुलेंस को बुलाया गया। घायलों को एंबुलेंस में चढ़ाने के लिए आसपास के लोगों ने मदद नहीं की। उन्होंने कहा कि जब हादसा हुआ था, उस समय मोहित जिंदा था, उसकी सांसे चल रही थीं। अगर कोई राहगीर या आसपास के लोग अपने वाहनों में मोहित को इलाज के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचा देते तो शायद उसकी जान बच जाती।

अलाव ताप रहे छह लोगों को रौंदने के बाद सड़क किनारे पानी में पलटी कार।

अलाव ताप रहे छह लोगों को रौंदने के बाद सड़क किनारे पानी में पलटी कार।- फोटो : Jind

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed