{"_id":"577ff3974f1c1b6e697fd143","slug":"no-loss-state-make-our-aim-op-dhankhar-jind","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश को जोखिम मुक्त बनाने का सरकार का लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश को जोखिम मुक्त बनाने का सरकार का लक्ष्य
jind
Updated Sat, 09 Jul 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
किसानों को संबोधित करते कृषि मंत्री।
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत शुक्रवार को एक निजी होटल में किसान कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने की। कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा प्रदेश को जोखिम मुक्त बनाने के लिए कई बीमा योजनाएं लागू की हैं। हर व्यक्ति को अपने खुद क, फसल और पशु का बीमा करवाकर प्रदेश को जोखिम मुक्त करने में सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा इस संदर्भ में जितनी भी बीमा योजनाएं लागू की है उन बीमा योजनाओं के अंतर्गत नाममात्र प्रीमियम पर बीमा किया जा रहा है। कृषि मंत्री ने कहा कि अब किसान 400-500 रुपये देकर अपनी फसल का बीमा करवा सकेंगे। इससे उन्हें हर प्रकार के जोखिम से मुक्ति मिल जाएगी। फिर जोखिम बीमा कंपनी का होगा, न कि किसान का। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि वे अपनी फसल से लेकर, पशु और स्वयं तक का बीमा करवाएं।
गाय के दूध से मिलेगा लाभ
कृषि मंत्री ने कहा कि गाएं के दूध को सरकार धीरे-धीरे 100 रुपये प्रति लीटर तक बेचने की योजना बना रही है। यदि सरकार का दूध इस रेट में बिकेगा तो किसान को भी 60 से 70 रुपये लीटर के रेट मिलेंगे।
विज्ञापन
गाय के दूध से मिलेगा लाभ
कृषि मंत्री ने कहा कि गाएं के दूध को सरकार धीरे-धीरे 100 रुपये प्रति लीटर तक बेचने की योजना बना रही है। यदि सरकार का दूध इस रेट में बिकेगा तो किसान को भी 60 से 70 रुपये लीटर के रेट मिलेंगे।
विज्ञापन