फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   No infected found in the district for the second consecutive day, no one died of corona

लगातार दूसरे दिन जिले में नहीं मिला कोई संक्रमित, कोरोना से नहीं हुई किसी की मौत

Tue, 22 Jun 2021 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
No infected found in the district for the second consecutive day, no one died of corona
नागरिक अस्पताल में लगी मरीजों की भीड़। संवाद - फोटो : Jind
जिले में कोरोना संक्रमण के मामले में लगातार सुधार हो रहा है। लगातार दूसरे दिन भी कोई कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति नहीं मिला। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग को 476 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट मिली। इसमें किसी संक्रमित की भी मौत नहीं हुई जबकि तीन लोग कोरोना को मात देकर ठीक हुए हैं। जून में अब तक तीन दिन ऐसे आए हैं जबकि जिले में कोई कोरोना पॉजिटिव नहीं मिला जबकि पिछले 13 दिन से एक बार भी कोरोना संक्रमण का आंकड़ा दहाई को पार नहीं कर पाया।
विज्ञापन

कोरोना के नोडल अधिकारी डॉ. पालेराम कटारिया ने बताया कि मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग को 476 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट मिली। इनमें से किसी की भी रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आई, न ही किसी संक्रमित की मंगलवार को मौत हुई। पिछले चार दिन से किसी भी संक्रमित की मौत नहीं हुई है। जिले में अब तक 21151 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 20584 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि 535 की मौत हो चुकी है। जिला में इस समय केवल 32 एक्टिव मामले ही बचे हैं। डॉ. कटारिया ने कहा कि मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग ने 696 लोगों के कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए। अब तक स्वास्थ्य विभाग 266729 लोगों के सैंपल ले चुका है।
विज्ञापन

हालत सुधर रहे, लेकिन लोग नहीं
कोरोना संक्रमण के मामलों में बेशक जींद के हालात सुधर रहे हों लेकिन लोग सुधरने का नाम नहीं ले रहे। स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार अब भी लोगों को मास्क लगाए रखने तथा शारीरिक दूरी के नियम का पालन करना जरूरी है लेकिन लोग शारीरिक दूरी के नियम का पालन नहीं कर रहे हैं। नागरिक अस्पताल में ही लोग एक-दूसरे के साथ खड़े होते हैं। दवाई खिड़की हो, रजिस्ट्रेशन खिड़की या किसी भी चिकित्सक की ओपीडी के बाहर मरीजों को एक-दूसरे के चिपककर खड़े देखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों को नियमों का पालन करना होगा। अभी तीसरी लहर की आशंका है। इसलिए लोगों को लगातार सावधानी बरतनी होगी। यदि हम नियमों का पालन करते रहे तो तीसरी लहर से होने वाले नुकसान से बचा जा सकता है। लोगों को मास्क हर हालत में लगाए रखना होगा तथा शारीरिक दूरी के नियम का पालन करना होगा।
डॉ. मनजीत सिंह, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed