{"_id":"582f498b4f1c1b5536901732","slug":"no-identity-dead-body-jind","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलौदा कलां में मिले महिला के शव की हुई पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलौदा कलां में मिले महिला के शव की हुई पहचान
jind
Updated Sat, 19 Nov 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गांव कलौदा कलां के खेतों में लगभग छह माह पहले जली हालत में मिले शव की पहचान हो गई है। शव नरवाना के ढाकल रोड निवासी कविता था। कविता की हत्या अवैध संबंधों के चलते उसके ही प्रेमी ने गला घोंटकर हत्या कर दी और उसके बाद शव को कलौदा कलां के खेतों में ले जाकर खुर्दबुर्द करने के लिए आग लगा दी। पुलिस ने इस मामले में उसके प्रेमी उचाना कलां निवासी दिनेश को काबू किया है। पकड़े गए आरोपी दिनेश ने खुलासा किया कि कविता और उसके पति रामकुमार के बीच में काफी समय से झगड़ा चल रहा था। इस दौरान उसके कविता के साथ अवैध संबंध हो गए। इस दौरान कविता ने अवैध संबंधों की वीडियो बना ली और उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। इस दौरान कविता ने अपने पति रामकुमार की जमीन को हथियाने के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया। इसके बाद उसने योजनाबद्ध तरीके से 17 जून को कविता का गला घोंट कर हत्या कर दी। इसके बाद शव को खुर्दबुर्द करने के लिए गांव कलौदा कलां के खेतों में ले गया। जहां पर लकड़ियों के ढेर में शव को डालकर आग लगा दी और उसके बाद से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया था, लेकिन शव जली हालात में होने के कारण उसकी पहचान संभव नहीं हो पाई थी। पुलिस ने उस समय कलौदा कलां के सरपंच बलबीर की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या, शव को खुर्दबुर्द करने का मामला दर्ज किया था। पुलिस जांच के दौरान गांव उचाना निवासी दिनेश का नाम सामने आया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने पूरे मामले को उगल दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
आरोपी ने किया खुलासा
कलौदा कलां के खेतों में जली हालात में मिले शव की पहचान हो गई है और एक आरोपी को काबू कर लिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने हत्या के कारणों का खुलासा किया है। आरोपी से हत्या में शामिल अन्य लोगों के बारे में पूछताछ की जा रही है।
वसीम अकरम, कार्यवाहक एसपी, जींद
आरोपी ने किया खुलासा
कलौदा कलां के खेतों में जली हालात में मिले शव की पहचान हो गई है और एक आरोपी को काबू कर लिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने हत्या के कारणों का खुलासा किया है। आरोपी से हत्या में शामिल अन्य लोगों के बारे में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
वसीम अकरम, कार्यवाहक एसपी, जींद