फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   no hisitation for ding low work

महान व्यक्ति किसी कार्य को करने में स्वयं को छोटा महसूस नहीं करते

Mon, 30 May 2016 12:31 AM IST
jind
jind Updated Mon, 30 May 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
no hisitation for ding low work
शिक्षकों के साथ विद्यार्थी - फोटो : bureau
डीएवी शताब्दी पब्लिक स्कूल में एनएसएस यूनिट द्वारा वीटा मिल्क प्लांट का भ्रमण किया गया। इस दौरान स्वयं सेवकों द्वारा दूध व दूध से बने उत्पादों के बारे में विस्तार से जानकारी हासिल की। शिविर के पांचवें दिन स्वयं सेवकों द्वारा डीसी कॉलोनी के गोद लिए गए पार्क में स्वच्छता अभियान चलाया गया। डॉ. धर्मदेव विद्यार्थी ने स्वयं सफाई करके इस कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। इसके पश्चात हवन यज्ञ किया गया, जिसमें मंत्रों से सारा वातावरण गूजांयमान हो उठा। इस अवसर पर स्वयं सेवकों को संबोधित करते हुए संस्था के निदेशक डॉ. धर्मदेव विद्यार्थी ने कहा कि हमें किसी भी कार्य को छोटा नहीं समझना चाहिए। व्यक्ति वही महान होता है, जो किसी भी नेक कार्य को करने में अपने आप को छोटा न समझे। स्वयं सेवकों को कर्तव्य बनता है कि समाज के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान निरंतर प्रदान करते रहें व एक सजग नागरिक की अहम भूमिका का निर्वहन करें। दोपहर कालीन सत्र में स्वयं सेवकों द्वारा नारा लेखन, बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ, समाज सेवा ही सर्वोपरि, सामाजिक कुरीतियां एक अभिशाप आदि विषयों पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी अनिल कुंडू, रश्मि देशवाल, रोहताश शास्त्री, श्वेता लाठर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed