{"_id":"66abf092b924e544b0093f16","slug":"no-decision-was-taken-on-anyones-name-in-the-mahapanchayat-jind-news-c-199-1-jnd1001-120876-2024-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: महापंचायत में नहीं हुआ किसी के नाम पर फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: महापंचायत में नहीं हुआ किसी के नाम पर फैसला
Fri, 02 Aug 2024 02:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 02 Aug 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
01जेएनडी33: महापंचायत में हुए फैसले को सुनाते हुए वक्ता। संवाद
उचाना। विस चुनाव से पहले राजनीति सरगर्मी शुरू हो चुका है। उपमंडल धरना कमेटी ने उपमंडल कार्यालय में पंचायती उम्मीदवार का नाम चुनने के लिए महापंचायत का आयोजन किया, जिसका मंच संचालन सेवानिवृत्त मुख्याध्यापक रामदास डाहोला ने किया।
महापंचायत में पंचायती उम्मीदवार को लेकर कोई फैसला नहीं हुआ। वक्ताओं ने कहा कि हलके में 66 गांव उचाना मंडी सहित आते हैं। महापंचायत में 37 गांव के ग्रामीण पहुंचे हैं। जब तक सभी गांव से लोग नहीं आते फैसला नहीं हो सकता है। अब सभी गांव-गांव जाकर लोगों को भविष्य में होने वाली महापंचायत के निमंत्रण देंगे। 37 सदस्यों को कमेटी में शामिल किया गया है।
रामदास डाहोला ने कहा कि 1977 में उचाना हलका बना था। तब से लेकर आज तक सिर्फ उचाना का मतदाता वोट लेने के लिए याद आता है। चुनाव जीतने के बाद यहां के लोगों की कोई सुध नहीं ली जाती है। इस बार महापंचायत करके सर्वसम्मति से उम्मीदवार चुना जाएगा। इस उम्मीदवार की जीत के लिए हलके के हर गांव-गांव टीम बनाकर जाएंगे। इस अवसर पर आजाद पालवां, सिक्कम सफाखेड़ी, सूरजमल खटकड़, फकीर शर्मा, सूरजा, हवा सिंह, टेकराम, नेतराम, जंगीर व अन्य मौजूद रहे।