फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   No child should be deprived of education: ADC

कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे : एडीसी

Tue, 21 Apr 2026 11:53 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
No child should be deprived of education: ADC
21जेएनडी21: प्रवेश उत्सव के दौरान खेलते बच्चे। संवाद
जींद। जिले में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार और प्रत्येक बच्चे को मूलभूत साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान से जोड़ने के संकल्प के साथ एडीसी प्रदीप ने समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान निपुण भारत मिशन के तहत चल रहे प्रवेश उत्सव, नामांकन अभियान और क्लास रेडिनेस प्रोग्राम की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।
विज्ञापन

एडीसी प्रदीप ने कहा कि निपुण भारत मिशन केवल एक सरकारी योजना नहीं है बल्कि यह हमारे बच्चों के बौद्धिक, सामाजिक और भावनात्मक विकास का आधार है। उन्होंने अधिकारियों और शिक्षकों को निर्देश दिए कि इस मिशन को जन-आंदोलन का रूप दें ताकि जिले का कोई भी बच्चा शिक्षा की मुख्यधारा से वंचित न रहे।
विज्ञापन

उन्होंने इस अवसर पर प्रवेश उत्सव और क्लास रेडिनेस प्रोग्राम के प्रचार पंपलेट को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में मिलने वाली सुविधाओं जैसे मुफ्त वर्दी, पाठ्यपुस्तकें, मिड-डे मील और स्मार्ट क्लास की जानकारी प्रत्येक अभिभावक तक पहुंचनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला समन्वयक राजेश वशिष्ठ ने बताया कि जिले के सभी 423 प्राथमिक विद्यालयों में मिशन के लक्ष्य प्राप्त करने के लिए शिक्षक पूरी तन्मयता से जुटे हैं। मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी कल्याणी यादव ने कहा कि यह कार्यक्रम बच्चों में आत्मविश्वास और रचनात्मकता विकसित करने का बेहतरीन माध्यम है। खेल आधारित शिक्षण पद्धति से बच्चों का स्कूल के प्रति लगाव बढ़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed