फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   No application for Sarpanch and Panch did not come from Rojkheda

रोजखेड़ा से नहीं आया सरपंच और पंच के लिए कोई आवेदन

Thu, 20 Oct 2022 01:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
No application for Sarpanch and Panch did not come from Rojkheda
जींद। नरवाना ब्लॉक के गांव रोजखेड़ा गांव से सरपंच व पंच के लिए ग्रामीणों ने कोई आवेदन नहीं किया। गांव में कुल 441 वोट हैं। यहां एससी समाज के नौ वोट हैं जबकि उनकी आबादी 19 है। इसी प्रकार बीसी के छह वोट हैं, जिनकी आबादी 10 है। इसके बावजूद गांव में सरपंच का पद एससी महिला के लिए आरक्षित कर दिया। गांव में कोई भी एससी महिला सरपंच पद के लिए पात्र नहीं है। ग्रामीणों ने बीडीपीओ से लेकर डीसी तक शिकायत की लेकिन इसका कोई समाधान नहीं निकला। इसी विरोध स्वरूप गांव से किसी भी व्यक्ति ने न तो सरपंच के लिए और न ही पंच के लिए आवेदन किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने उच्चतम न्यायालय में डाली याचिका, सुनवाई कल
गांव के पूर्व सरपंच रणधीर सिंह ने बताया कि गांव में जब सरपंच का पद एससी महिला के लिए आरक्षित किया था, तभी से गांव के लोग बीडीपीओ से लेकर डीसी तक मिले थे। इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी अपील उच्चत्तम न्यायालय में की। अब उच्चतम न्यायालय में 21 अक्तूबर की तारीख लगी है। उन्होंने बताया कि गांव में कुल 441 मतदाता हैं। इनमें से नौ मतदाता एससी समाज से हैं जबकि छह मतदाता बीसी समाज से हैं। गांव में पूर्ण रूप से सभी लोगों का भाईचारा है। गांव में छह वार्डों के लिए पंच चुने जाते हैं। इनमें से एक वार्ड बीसी के लिए तथा एक वार्ड एससी के लिए रिजर्व कर दिया। इन सबसे ऊपर सरपंच का पद एससी महिला के लिए आरक्षित करना सरकार गलत किया है। गांव के लोगों ने इसके लिए नरवाना में खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी को भी अपनी आपत्ति जताई लेकिन उन्होंने कोई समाधान नहीं निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed