{"_id":"67ba137f5c78dcdbdb0a425c","slug":"nishu-and-himanshu-first-in-javelin-throw-jind-news-c-199-1-jnd1001-130448-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: भाला फेंक में निशु और हिमांशु प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: भाला फेंक में निशु और हिमांशु प्रथम
विज्ञापन
22जेएनडी07: जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में दमखम दिखाती महिला खिलाड़ी। संवाद
जींद। राजकीय महाविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय 61वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हुआ। समापन समारोह में मुख्यातिथि के तौर पर एसडीएम सत्यवान ने शिरकत की। अध्यक्षता प्राचार्य सत्यवान मलिक ने की। विशिष्ट अतिथि के तौर पर जोगेंद्र बांगड़, कुलदीप अहलावत, सोनू, दलबीर सिंह, जोगिंदर सिंह, सीमा, विजय मलिक, राजिंदर सिंह, जितेंद्र बांगड़, अजमेर ढुल, सुनील वशिष्ठ, सुखविंदर, प्रीति और परमजीत शामिल हुए। प्रतियोगिता में बीसीए तृतीय वर्ष का साहिल व बीए प्रथम वर्ष की आशा बेस्ट एथलीट चुने गए।
सत्यवान मान ने कहा कि प्रतिभाओं की कमी नहीं है, लेकिन उन्हें आगे लाने के लिए इस तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन जरूरी है। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं के आयोजन से शिक्षा के साथ-साथ छात्रों के अंदर खेलों में हिस्सा लेने की भावना पैदा होती है। प्रतियोगिताएं व्यक्ति की क्षमता को चुनौती देती हैं। कुछ लोग इनसे आगे बढ़ते हैं तो कुछ हार जाते हैं। खेल प्रतियोगिताएं ऐसी होती हैं, जहां प्रतिभागी जीत-हार से परे शारीरिक और मानसिक रूप से लाभान्वित होते हैं। इस अवसर पर उप-प्राचार्य मुनीश कुमार, आयोजन सचिव रणधीर सिंह, डॉ. मनोज सिवाच, डॉ. ज्योति श्योराण, नरेंद्र गोगल, संदीप, विरेंद्र, विक्रम ढांडा मौजूद थे।
ये रहे प्रतियोगिता के परिणाम
1500 मीटर दौड़ पुरुष वर्ग में अंशुल ने प्रथम, जतिन ने द्वितीय और अजय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 1500 मीटर दौड़ महिला वर्ग में खुशी ने प्रथम, कोमल ने द्वितीय और आरती ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लॉन्ग जंप महिला वर्ग में आशा ने प्रथम, निशु ने द्वितीय और गरिमा तृतीय स्थान पर रही। जेवलिन थ्रो पुरुष वर्ग में हिमांशु ने प्रथम, अजय ने द्वितीय व दीपक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जेवलिन थ्रो महिला वर्ग में बीए तृतीय वर्ष की निशु प्रथम, बीए प्रथम वर्ष की गरिमा ने द्वितीय व बीए प्रथम वर्ष की काफी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ (टीचिंग स्टाफ) पुरुष वर्ग में कमलजीत ने प्रथम, गुरदीप ने द्वितीय व सुनील ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ (नॉन टीचिंग स्टाफ) पुरुष वर्ग में अशोक ने प्रथम, पवन ने द्वितीय, हरिओम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में रितु ने प्रथम, सोनी ने द्वितीय व उषा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ पुरुष वर्ग में विजय ने प्रथम, अमन ने द्वितीय, सुनील ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ (महिला) में आशा ने प्रथम, सोनिया ने द्वितीय और निशु व खुशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में साहिल ने प्रथम, संपत ने द्वितीय व मंजीत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।