फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Nine illegal colonies of the city will be legal

उचाना शहर की 9 अवैध कालोनियां होगी वैध, पार्षदों की बैठक में हुआ प्रस्ताव पास

Sat, 08 Oct 2022 01:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Nine illegal colonies of the city will be legal
उचाना। नपा पार्षदों की बैठक में अवैध कालोनियों को वैध कालोनी का दर्जा देने के लिए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पार्षदों द्वारा पारित किया गया।
विज्ञापन

नपा कार्यालय में प्रधान विकास काला की अध्यक्षता में हुई मीटिंग में शहर के विकास को लेकर एक दर्जन से अधिक प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। प्रधान विकास काला ने बताया कि नपा प्रधान ने बताया कि जिन कालोनियों को वैध करने के लिए प्रस्ताव पारित किया गया है उनमें साईं मंदिर, 40 फुटा रोड, रेलवे फाटक के पास ज्योत राम मंदिर के पास वाली कालोनी, नए बस स्टैंड के पास वाली कालोनी, पालवां के पुराने बस स्टैंड के पीछे, कन्या महाविद्यालय के पीछे वाली कालोनी, पुलिस थाना के पास वाली कालोनी, जय मां अन्न पूर्णा मंदिर के पास वाली कालोनी शामिल है। नगर पालिका की सीमा को लेकर भी जल्द मैपिंग करवाई जाएगी ताकि यह पता लग सकें कि नपा की सीमा कहां तक है। जो मैपिंग का नक्शा होगा वो कार्यालय में लगा दिया जाएगा ताकि लोगों को पता लग सकें कि नपा का एरिया कहा तक है। वार्डों में लगाई गई स्ट्रीट लाइटें जो खराब हो चुकी है उनकी रिपेयर दीवाली से पहले करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed