फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Nine dengue positives were found, the number increased to 155

Jind News: नौ डेंगू पॉजिटिव मिले, संख्या बढ़कर पहुंची 155

Tue, 05 Sep 2023 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 05 Sep 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Nine dengue positives were found, the number increased to 155
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींदन/रवाना। जिले में डेंगू के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। मंगलवार को भी नौ लोगों की रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही जिले में अब तक डेंगू के मामले की संख्या 155 तक पहुंच गई है। सबसे ज्यादा मामले नरवाना क्षेत्र में आ रहे हैं।

मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग को मिली रिपोर्ट के अनुसार दरोली खेड़ा गांव निवासी 70 वर्षीय महिला, घसो निवासी 35 वर्षीय महिला, बेलरखां निवासी 45 वर्षीय महिला, ब्राह्मणवास गांव निवासी 30 वर्षीय युवक, 36 वर्षीय गुरुद्वारा जींद कॉलोनी निवासी युवक, खरकरामजी निवासी 30 वर्षीय युवक, जींद के कौशिक नगर निवासी 38 वर्षीय युवक, धर्मसिंह कॉलोनी निवासी, नरवाना निवासी 34 वर्षीय युवक डेंगू पॉजिटिव पाए गए। वहीं नरवाना में माडल टाउन, बाबूराम गली, प्रोफ़ेसर गली व पत्रकार गली में लारवा रिडक्शन प्रोग्राम चलाया। टीमों का सुपरविजन नोडल अफ़सर डॉ. कपिल शर्मा एवं स्वास्थ्य निरीक्षक रामकुमार जांगड़ा ने किया। जहां पर लारवा मिला उसमे लारवा नाशक दवाई डाली गई। चार घरों को लारवा मिलने पर नोटिस जारी किया गया। अब तक नरवाना शहर में डेंगू के 73 केस आ चुके हैं। सिविल सर्जन डॉ. गोपाल गोयल ने लोगों को अधिक से अधिक सावधानी बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed