फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   NHM workers got shaved to wake up the government

Jind News: सरकार को जगाने के लिए एनएचएम कर्मियों ने करवाया मुंडन

Tue, 13 Aug 2024 12:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 13 Aug 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
NHM workers got shaved to wake up the government
12जेएनडी45: धरना स्थल पर मुंडन करवाते हुए एनएचएम कर्मी। संवाद
जींद। स्वास्थ्य विभाग जींद के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी सांझा मोर्चा के आह्वान पर एनएचएम कर्मचारी सोमवार को 18वें दिन भी हड़ताल पर डटे रहे।
विज्ञापन

सरकार द्वारा मांगों पर कोई कार्रवाई न किए जाने व सरकार को जगाने के लिए पांच कर्मियों राकेश, सुरेंद्र रेढू, संदीप शर्मा, संदीप कुंडू व रमेश रेढू ने मुंडन करवाया। इसके बाद एनएचएम कर्मचारियों ने सीएमओ कार्यालय से रानी तालाब तक प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सोमवार को धरने की अध्यक्षता टीबी विभाग से संदीप गोयत ने की जबकि मंच संचालन रोहताश ढिल्लो ने किया।

धरने को संबोधित करते हुए संदीप गोयत ने कहा कि एनएचएम कर्मचारी पिछले काफी सालों से स्वास्थ्य विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे हैंं। बावजूद इसके सरकार उनकी मांगों की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रही। उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी के विरोध में एनएचएम के तहत चलने वाली सभी सेवाओं को पूर्ण रूप से बंद कर दिया गया है। उन्होंने सरकार को चेतावनी दी कि अगर सरकार समय रहते कर्मचारियों की मांगों को पूरा नहीं करती तो आंदोलन को ओर तेज किया जाएगा। इस अवसर डाॅ. अजय मोर, डाॅ. संदीप शर्मा, अमित लाड़वाल, शीतल, नवीन बड़ाला, गौरव सहगल, डाॅ. अमित, गणपत, डाॅ. रेणु, डाॅ. संदीप शर्मा, जितेंद्र वत्स, सुनील रेढू, प्रवीण कुमार, सुनील सैनी, बलराज, सुनील रधाना, संदीप कुंडू, रामफल, कमलेश बिश्नोई मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed