{"_id":"57ffd9b74f1c1bd875290215","slug":"nhm-worker-protest-jind","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएचएम कर्मचारियों ने काले बिल्ले लगाकर किया कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएचएम कर्मचारियों ने काले बिल्ले लगाकर किया कार्य
jind
Updated Fri, 14 Oct 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
काले बिल्ले लगाकर रोष प्रकट करते एनएचएम कर्मचारी।
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के सभी एनएचएम कर्मचारियों ने सरकार की नीतियों के विरोध में वीरवार को काले बिल्ले लगाकर कार्य कर रोष प्रकट किया। एनएचएम कर्मचारियों ने जल्द से जल्द सरकार से नियमित करने की मांग को पूरा करने की मांग की। शुक्रवार को भी एनएचएम कर्मचारी मांगों को लेकर काले बिल्ले लगाकर रोष प्रकट करेंगे। एनएचएम कर्मचारियों ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 25 अक्तूबर तक उनकी मांगें पूरी नहीं की गई तो सभी एनएचएम कर्मचारी हड़ताल पर चले जाएंगे। एनएचएम के जिला प्रधान गौरव सहगल व जिला सचिव रणधीर शर्मा ने कहा कि गत 9 और 10 अगस्त को कर्मचारियों ने हड़ताल कर स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्यसचिव द्वारा मिशन निदेशक एनएचएम से कर्मचारियों को नियमित करने की मांग की थी। जिस पर मिशन निदेशक ने तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया था। गठित कमेटी ने प्रदेश सरकार, हिमाचल सरकार और राजस्थान सरकार द्वारा कर्मचारियों को नियमित करने के लिए बनाई गई पॉलिसी पर विचार करने के उपरांत दो सितंबर को अपनी टिप्पणी सहित प्रस्ताव मिशन निदेशक एनएचएम को प्रस्तुत कर दिया था। इसके उपरांत कर्मचारियों को आश्वासन दिया गया था कि यह पॉलिसी एक माह के अंदर लागू करके सभी कर्मचारियों को नियमित कर दिया जाएगा। परंतु अब तक प्रस्ताव पर मिशन निदेशक के कार्यालय से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि एनएचएम एंप्लाई एसोसिएशन की प्रदेश कमेटी द्वारा कई बार मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री से वार्तालाप के लिए समय मांगा, परंतु अब तक एसोसिएशन को समय नहीं दिया गया। सरकार के कर्मचारी विरोधी रवैये को देखते हुए एनएचएम कर्मचारियों ने 13 और 14 अक्तूबर को काले बिल्ले लगाकर काले दिवस के रूप में मनाने का फैसला लिया था। उन्होंने सरकार को चेताते हुए कहा कि यदि 25 अक्तूबर तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया तो सभी एनएचएम कर्मचारी हड़ताल पर चले जाएंगे और इसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।
विज्ञापन