फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   NHM employees performed havan for the goodwill of the government

Jind News: एनएचएम कर्मियों ने सरकार की सद्बुद्धि के लिए हवन किया

Sat, 03 Aug 2024 02:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 03 Aug 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
NHM employees performed havan for the goodwill of the government
जींद। एनएचएम कर्मचारी सांझा मोर्चा के बैनर तले एनएचएम कर्मियों की हड़ताल शुक्रवार को आठवें दिन भी जारी रही। शुक्रवार को कर्मचारियों ने सरकार की सद्बुद्धि के लिए हवन का आयोजन किया और सभी एनएचएम कर्मियों ने इसमें आहुति डाली। शुक्रवार को धरने की अध्यक्षता नर्सरी काउंसलर प्रवीण कुमार ने की, जबकि मंच संचालन नर्सरी डाटा एंट्री ऑपरेटर सलिंद्र ने किया। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

जिला प्रधान गौरव सहगल ने कहा कि एनएचएम कर्मचारी कई साल से स्वास्थ्य विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे हैंं। इसके बावजूद सरकार उनकी मांगों की तरफ ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी के विरोध में एनएचएम के तहत चलने वाली सभी सेवाओं को पूर्ण रूप से बंद कर दिया गया है। उन्होंने सरकार को चेतावनी दी कि अगर समय रहते उनकी मांगों को पूरा नहीं करती है तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी। उन्होंने कहा कि सरकार की सद्बुद्धि के लिए कर्मचारियों ने हवन का आयोजन किया, ताकि सरकार को सद्बुद्धि आए और कर्मचारियों की मांगों को पूरा करे। शुक्रवार को विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी व कर्मचारी नेताओं ने भी अपना समर्थन दिया। इस अवसर पर धर्मबीर, रोहताश ढिल्लों, डॉ. अरुण, कुशलवीर, योगेश शर्मा, कविता, अश्विनी, बलराज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed