फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   NHAI should fill the potholes on the roads

Jind News: सड़कों पर हुए गड्ढों को भरवाएं एनएचएआई

Thu, 13 Mar 2025 12:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 13 Mar 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
NHAI should fill the potholes on the roads
12जेएनडी48-बैठक में अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हुए एसडीएम जगदीशचंद्र। संवाद
नरवाना। लघु सचिवालय स्थित एसडीएम कार्यालय में बुधवार को एसडीएम जगदीशचंद्र की अध्यक्षता में एनएचएआई, नगर परिषद और जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में एसडीएम ने यातायात सुगमता को देखते हुए एनएचएआई के अधिकारियों को प्राधिकरण के अंतर्गत निर्धारित सभी सड़क निर्माण मापदंडों को पंद्रह दिन के अंदर पूरा करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान बैठक में कैबिनेट मंत्री के प्रतिनिधि के तौर पर उनके बेटे करण प्रताप बेदी और निजी सहायक जसवीर नैन ने भी विशेष रूप से हिस्सा लिया। एसडीएम ने कहा कि सड़क पर जगह-जगह हो रहे गड्ढों और अवैध कटों के कारण हादसे हो रहे हैं। संबंधित विभाग इसे गंभीरता से लेते हुए सभी गड्ढों को तुरंत भरवाना और अवैध कटों को बंद करना सुनिश्चित करें। नगर परिषद के अधिकारियों को भी हिदायत दी कि सड़क किनारे अवैध तरीके से लगाई जा रही फलों इत्यादि की रेहड़ियों को भी हटवाया जाए। बैठक में एनएचएआई के प्रोजेक्ट मैनेजर विपिन मंगला, प्राधिकरण के टीम प्रभारी सुशील गौड़, सचिव नगर परिषद संदीप कुमार, एसडीओ जन स्वास्थ्य विभाग कुलदीप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed